अटल मंडल के प्रथम अध्यक्ष बने विजय शेखावत
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल की अध्यक्षता में लाइनपार क्षेत्र म
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल की अध्यक्षता में लाइनपार क्षेत्र में पार्टी का नया मंडल बनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इस मंडल का नाम अटल मंडल रखा गया है। पार्टी के नेता विजय शेखावत को मंडल का प्रथम अध्यक्ष बनाया है
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले लाइनपार स्थित उनके कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजलि अर्पित की और उसके बाद सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने जानकारी दी। इस मौके पर बहादुरगढ़ मंडल का विस्तार किया गया नए मंडल का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया।अ टल मंडल बहादुरगढ़ का प्रथम मंडल अध्यक्ष विजय शेखावत को बनाया गया। इस मौके पर बिजेंद्र दलाल, राज्यपाल शर्मा, गजानंद गर्ग, सुरेंद्र चुघ, दिनेश शेखावत, पंकज गर्ग, जयपाल सरोहा, नरेंद्र लोहचब, जय भगवान, अनिल कुमार, अजय चोपड़ा, मीर सिंह, राजकुमार रोहिल्ला, ईश्वर रोहिल्ला, आजाद राठी, विजेंद्र पूनिया, हेमचंद्र रोहिल्ला, सरदार बलबीर सिंह, सतीश मास्टर आदि मौजूद थे।