Move to Jagran APP

वैश्य बीएड कालेज में खेली इको फ्रेंडली होली

वैश्य बीएड कालेज में खेली इको फ्रेंडली होली

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 01:12 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 01:12 AM (IST)
वैश्य बीएड कालेज में खेली इको फ्रेंडली होली
वैश्य बीएड कालेज में खेली इको फ्रेंडली होली

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : वैश्य बीएड कालेज में शनिवार को इको फ्रेंडली होली मनाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डा आशा शर्मा ने छात्राओं को रंगों, खुशियों और पकवानों से भरे इस होली के त्यौहार की बधाई दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि होली भाईचारे के त्यौहार के रूप में जाना जाता है। इसे वसंत का त्यौहार भी कहा जाता है क्योंकि इसके आने पर सर्दी खत्म होती हैं। प्राचार्या ने छात्राओं को केमिकल भरी होली मनाने से मना किया तथा उन्हें प्रेरित किया कि वह इको फ्रेंडली होली मनाने पर जोर दें। अपने घर व परिवार और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि समय लगातार बदल रहा है। लोगों की सोच भी बदल रही है। लोग पर्यावरण के प्रति सचेत हो रहे हैं। रंगों के पर्व होली पर लोग अब ईको फ्रेंडली होली खेलना पसंद कर रहे हैं। अब लोग रसायनिक रंगों के विकल्प ढूंढने लगे हैं। पानी की समस्या को देखते हुए जल संरक्षण पर जोर देने लेगे हैं। कई गैर सरकारी संगठन भी इसमें जुटे हैं। सभी छात्राओं ने प्राचार्या और अध्यापकगण के साथ हर्बल गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। कार्यक्रम का आयोजन दयानंद हाउस की किरण, पूनम व प्रीत कमल द्वारा कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.