शहर में महिलाओं से लूट की दो और बड़ी वारदात
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : क्षेत्र में लूटपाट और छीनाझपटी की वारदातें बढ़ती ही जा
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
क्षेत्र में लूटपाट और छीनाझपटी की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को दो और बड़ी वारदातें हुई। एक में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका सोने का कंगन और चेन ले उड़े। दूसरी में दो बाइक सवार एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए। दोनों महिलाएं स्कूल से बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी।
केस-एक
पहली घटना सेक्टर-6 चौकी के एरिया में कसार मोड़ के सामने हुई। ओमेक्स अपार्टमेंट निवासी बीरमती पत्नी सुरेश कुमार बुधवार की सुबह अपने भतीजे यश को सेंट सोल्जर स्कूल से लेने के लिए गई थी। जब वह बच्चे के साथ वाहन के इतजार में सूर्या रीयल एस्टेट के सामने खड़ी थी, तभी स्कूटी सवार एक शख्स उसके पास आया और गणपति धाम का पता पूछने लगा। कुछ देर बाद बाइक पर दो लड़के वहा पहुच गए। उन्होंने उसे न जाने क्या सुंघाया। इससे वह एक पल के लिए बेसुध सी हो गई। अगले ही पल वे दोनों जाते दिखाई दिए। उसने देखा कि उसके बाएं हाथ से सोने का तीन ग्राम का कड़ा और दो ग्राम की सोने की चेन गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। केस-दो
बालौर रोड स्थित कश्मीरी कालोनी में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला की सोने की चेन झपट ली। वह बुधवार की दोपहर बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाच शुरू की गई। जानकारी के अनुसार कश्मीरी कॉलोनी निवासी महिला शमा बच्चों को लेकर आटो से घर आ रही थी। बालौर रोड पर कालोनी के सामने उतर जैसे ही गली में घुसी तो बाइक सवार दो युवक वहा पहुचे। उन्होंने पहले तो किसी का पता पूछा। महिला ने मना किया तो उनमें से एक ने उसके गले से सोने की चेन खींच ली और भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। शमा के पति सुशील कुमार घटना की जानकारी मिलते ही घर पहुंचे। शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। एक सप्ताह में ये हुई है वारदात : - सेक्टर-6 के पास पति के साथ स्कूटी पर सवार अध्यापिका के गले से सोने की चेन झपटी।
- दिल्ली से डीघल जा रहे कंपनी कर्मचारी से दिल्ली-रोहतक रोड पर पिस्तौल के बल पर बाइक व मोबाइल छीने
- टीकरी बार्डर से घर आ रहे दो भाईयो को झज्जार रोड पर धक्का मारकर गिराया फिर दो लाख से भरा बैग छीना। विरोध पर एक को चोट मारकर जख्मी किया।
- दुल्हेड़ा गाव में धाम के महत को पिस्तौल के बट से जख्मी किया और 35 हजार छीने वर्जन..
दोनों वारदातों में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। एक में तो कुछ सुराग मिल भी गए है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी होगी। वारदातों को रोकने के लिए नाकाबंदी बढ़ाई जाएगी।
--सुरेद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी, बहादुरगढ़