Move to Jagran APP

आश्रम में घुस दो बदमाशों ने सेवादार पर रॉड से किया हमला

नाहरा-नाहरी रोड पर गांव बामनौली के पास स्थित संत आशाराम बापू के आश्रम में बुधवार रात दो बदमाश दीवार फांद कर घुस गए और लोहे की रॉड से हमलाकर आश्रम के सेवादार को जख्मी कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 10:40 AM (IST)
आश्रम में घुस दो बदमाशों ने सेवादार पर रॉड से किया हमला
आश्रम में घुस दो बदमाशों ने सेवादार पर रॉड से किया हमला

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : नाहरा-नाहरी रोड पर गांव बामनौली के पास स्थित संत आशाराम बापू के आश्रम में बुधवार रात दो बदमाश दीवार फांद कर घुस गए और लोहे की रॉड से हमलाकर आश्रम के सेवादार को जख्मी कर दिया। जाते समय हमलाकर सेवादार को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। सेवादार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सेवादार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

बामनौली के पास खेतों में नाहरा-नाहरी रोड पर संत आशाराम के नाम से आश्रम है। यहां पर सुबह-शाम आरती व गऊ सेवा का कार्य भी होता हैं। यहां पर बाबूराम, श्रीराम व धर्मबीर सेवादार हैं। बुधवार रात तीनों अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। करीब 3 बजे सेवादार बाबूराम लघुशंका के लिए उठा तो उसे आश्रम के अंदर एक अज्ञात शख्स दिखाई दिया। जब तक वह शोर मचाता उससे पहले ही उस युवक ने अचानक लोहे की रॉड से बाबूराम के सिर पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गया। बताया गया है कि आरोपित ने अन्य सेवादारों के कमरों पर ताला लगा दिया था। आश्रम में दो युवक घुसे थे। इस घटना के दौरान सेवादार का फोन भी गायब मिला है। आश्रम प्रवक्ता नवीन मल्होत्रा ने कहा कि लूटपाट व चोरी के मकसद से ही अज्ञात युवक आश्रम में दीवार फांद कर आए थे। रात के समय ही आश्रम से जुड़े व्यक्तियों ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कई बार कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के मोबाइल पर संपर्क कर वारदात से अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। नवीन मल्होत्रा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी आश्रम में चोरी हुई थी। उस दौरान एक चोर रिक्शा लेकर आश्रम पहुंचा था। आश्रम से जुड़े व्यक्तियों ने अब पुलिस अधिकारियों से सेवादार बाबूराम पर हुए हमले के बाद यहां पर पुलिस गश्त की मांग की है। बाबूराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आश्रम में दो आरोपित घुसे थे, जिन्होंने बाबूराम पर हमला किया है। मामले की जांच की जा रही है। रही बात 100 नंबर पर कॉल करने की तो शायद वहां फोन न लग पाया हो। हमारे पास फोन आते ही हम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

-देवेंद्र, प्रभारी, थाना लाइनपार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.