दिल्ली में आज मतदान के लिए सीमाओं पर कड़ा पहरा
दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए बहादुरगढ़-दिल्ली के टीकरी बार्डर पर कड़ा पहरा होगा। हरियाणा व दिल्ली पुलिस की टीमों के अलावा अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है। शुक्रवार शाम से ही यहां वाहनों की चेकिग शुरू हो गई। चुनाव प्रचार के दौरान झज्जर जिले से भी तमाम पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी है। कई नेता तो पूरे प्रचार के दौरान ही दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। वे 6 फरवरी को प्रचार बंद होने के बाद ही वापस लौटे। अब मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था की बारी है। दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनि
फोटो-107 की सीरीज: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए बहादुरगढ़-दिल्ली के टीकरी बार्डर पर कड़ा पहरा होगा। हरियाणा व दिल्ली पुलिस की टीमों के अलावा अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है। शुक्रवार शाम से ही यहां वाहनों की चेकिग शुरू हो गई।
चुनाव प्रचार के दौरान झज्जर जिले से भी तमाम पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी है। कई नेता तो पूरे प्रचार के दौरान ही दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। वे 6 फरवरी को प्रचार बंद होने के बाद ही वापस लौटे। अब मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था की बारी है। दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान तो राज्य की सीमा पर मोर्चा संभाले हुए ही हैं, साथ में बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से भी नाकाबंदी की गई है। ऐसे में सुरक्षा की दो परत होंगी। बहादुरगढ़ से दिल्ली के टीकरी और झाड़ौदा बार्डर के अलावा लडरावण और कानौंदा से भी दिल्ली में प्रवेश होता है। वहां पर भी सुरक्षा के लिए नाकाबंदी की गई है। वाहनों की हुई चेकिग :
सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस के जवानों ने शुक्रवार की शाम को टीकरी बार्डर पर वाहनों की जांच की। दिल्ली में दाखिल होने वाले हर वाहन पर कड़ी नजर रखी गई। दिल्ली से आने वाले कामगारों को मतदान के लिए दिया समय :
बहादुरगढ़ में चल रही कई हजार फैक्टरियों में दिल्ली से भी बड़ी संख्या में कामगार आते हैं। शनिवार को दिल्ली में मतदान होना है। ऐसे में बहादुरगढ़ प्रशासन ने सभी उद्यमियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्मचारियों को मतदान के लिए समय दें, ताकि वे सुबह पहले मतदान करें और फिर ड्यूटी पर आएं। किसी भी कर्मचारी के मताधिकार का हनन न हो। वर्जन..
दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव के समय सुरक्षा को लेकर पहले ही समन्वय बैठक हुई थी। एसएसपी के निर्देशानुसार दिल्ली की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर झज्जर पुलिस की ओर से भी नाके लगाए गए हैं।
--अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़