किन्नरों के बीच एरिया को लेकर नहीं सुलझा विवाद, 26 तक का मागा समय
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : किन्नरों के बीच एरिया को लेकर हुआ विवाद अभी नहीं सुलझ
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
किन्नरों के बीच एरिया को लेकर हुआ विवाद अभी नहीं सुलझा है। पुलिस को दोनों पक्षों ने शिकायत तो दी थी, लेकिन अब 26 जुलाई तक का दोनों पक्षों की ओर से समय लिया गया है। पुलिस ने दोनों गुटों को तब तक किसी तरह का झगड़ा न करने के लिए चेताया है।
किन्नरों के बीच यह झगड़ा रविवार को हुआ था। सेक्टर-6 के पास पटेल नगर में बधाई मागते समय दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आए तो विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट हुई। बाद में ट्रामा सेंटर में पहुचे तो यहा पर भी हगामा हुआ था। दोनों तरफ से एक-एक किन्नर की एमएलआर भी कटी थी। दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। बाद में पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की भीड़ लगी। मगर विवाद नही सुलझा। आखिरकार दोनों पक्षों की तरफ से 26 जुलाई तक का समय लिया गया। बताते है कि दोनों के बीच यह सहमति बनी कि उनके गुरु की मौजूदगी में एरिया पर फैसला होगा। दरअसल, इस विवाद में एक पक्ष तो दूसरे गुट पर उनके एरिया में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा रहा और दूसरे गुट का तर्क है कि यहा पर सालों से बधाई मागते आ रहे है। इसके बावजूद दूसरे गुट ने उन पर हमला किया। एक तरफ से तो युवकों को जबरन किन्नर बनाने का आरोप भी लगा। पूरा विवाद एरिया को लेकर ही है। वर्जन..
दोनों तरफ से शिकायत आई थी, जिस पर जाच शुरू की गई। बाद में इनके बीच गुरु की मौजूदगी में एरिया का फैसला करने पर सहमति बनी है। इसके लिए इन्होंने 26 जुलाई तक का समय लिया है। पुलिस कानूनी तौर पर अपनी कार्रवाई करेगी।
--पवन कुमार, सेक्टर-6 चौकी इचार्ज।