दूसरे दिन भी मागों को लेकर गरजीं स्टाफ नर्स
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के सिविल अस्पताल में अपनी मागों को लेकर स्टाफ नर्स द
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
शहर के सिविल अस्पताल में अपनी मागों को लेकर स्टाफ नर्स दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी गरजी। इस दिन भी दो घटे की साकेतिक हड़ताल की गई। ऐसे में मरीजों को संभालने में डाक्टर और दूसरा स्टाफ मुस्तैद रहा।
स्टाफ नर्स बृहस्पतिवार को भी ट्रामा सेंटर के सामने एकत्रित हुई और मागों को लेकर जोरदार पैरवी की। स्टाफ नर्सो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 8 से लेकर 10 बजे तक उन्होंने डयूटी से दूरी बनाए रखी। एसएनसीयू, ट्रामा सेंटर व अन्य विभागों में दो घटे तक मरीजों को संभालने में डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को पसीना बहाना पड़ा। साकेतिक हड़ताल के बाद स्टाफ नर्स डयूटी पर लौट आई। उन्होंने चेतावनी दी कि इस साकेतिक हड़ताल से सरकार को जगाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही सरकार ने मागें पूरी करने की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई तो यह साकेतिक हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। दूसरे दिन भी स्टाफ नर्स ने खुद का पे ग्रेड 4600 किए जाने, नर्सिग अलाउस 7200, रिस्क अलाउस 3500 करने, प्रमोशन पालिसी बनाने और मेवात स्टाफ को अलग से भत्ता दिए जाने और खाली पदों को जल्द भरने की माग उठाई। उधर, दूसरे दिन भी सुबह के दो घटों तक स्टाफ नर्स की इस हड़ताल के कारण इमरजेंसी व अन्य विभागों में पहुचे मरीजों को डाक्टरों ने ही संभाला।