लोस और विस चुनावों पर नहीं पड़ेगा निगमों के नतीजों का असर : गहलोत
के पूर्व उपाध्यक्ष एवं इनेलो नेता गोपीचंद गहलोत ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पूरी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके यह जीत हासिल की है। इसे लोकतांत्रिक जीत नहीं कहा जा सकता है। वैसे भी इन नतीजों का लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गहलोत बुधवार को बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां पर 6 जनवरी को पहुंच रही इनेलो नेता अभय चौटाला की जन अ
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और इनेलो नेता गोपीचंद गहलोत ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पूरी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके यह जीत हासिल की है। इसे लोकतांत्रिक जीत नहीं कहा जा सकता है। वैसे भी इन नतीजों का लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गहलोत बुधवार को बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
वे यहां पर 6 जनवरी को पहुंच रही इनेलो नेता अभय चौटाला की जन अधिकार यात्रा के सिलसिले में पार्टी की बैठक लेने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने आए थे। उन्होंने सांसद दुष्यंत चौटाला के अलग हो जाने के बाद निगम चुनाव में इनेलो के प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह बात तो दुष्यंत ही बता सकते हैं कि उन्होंने इन चुनावों में किसकी मदद की। मेरा मानना है कि दुष्यंत के अलग होने से इन चुनावों में इनेलो को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव अलग मुद्दों पर होते हैं इसलिए आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर इन नतीजों का असर नहीं पड़ेगा। उसमें तो जनता भाजपा सरकार के कामकाज को देखेगी और कामकाज कैसा है यह सब जानते हैं। इससे पहले उन्होंने छोटूराम धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि वे किसी विवाद में न पड़े। यदि दो साथी गए हैं तो दस नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें।
उन्होंने 6 जनवरी को बहादुरगढ़ के जसौर खेड़ी गांव में पहुंच रही जन अधिकार यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक नफे ¨सह राठी ने कहा कि जिस तरह के नगर निगम चुनावों के नतीजे आए हैं, उससे ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका प्रबल हो रही है।
इस दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी, हल्का अध्यक्ष राजवीर परनाला, धर्मबीर फौजी, रामनिवास सैनी, सतीश नंबरदार, रत्तन ¨सह मोर, जय वीरेंद्र दलाल, संजीव मलिक, जयकिशन दलाल, बसपा से ब्रह्मदत्त तंवर उपस्थित रहे।