Move to Jagran APP

महिलाओं की दौड़ में सबसे तेज दौड़ी सोनू

गांव रेवाड़ी खेड़ा में बृहस्पतिवार को ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव के लड़के, लड़कियों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों की 3 हजार मीटर दौड़, लड़कियों की

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 10:53 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 10:53 PM (IST)
महिलाओं की दौड़ में सबसे तेज दौड़ी सोनू
महिलाओं की दौड़ में सबसे तेज दौड़ी सोनू

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: गांव रेवाड़ी खेड़ा में बृहस्पतिवार को ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव के लड़के, लड़कियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों की 3 हजार मीटर दौड़, लड़कियों की 800 मीटर और महिलाओं की 400 मीटर दौड़ करवाई गई। गांव के सरपंच समुंद्र ¨सह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहन किया। प्रतियोगिता में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में सोनू पत्नी राजेश ने प्रथम व नीलम पत्नी ऋषि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में अवतार पुत्र प्रवीण ने पहला व ओमप्रकाश पुत्र सुरेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में सोनिया पुत्री प्रवीण पहले व स्वीटी पुत्री सतबीर दूसरे स्थान रही। इस मौके पर गांव के हजारी लाल, सतपाल ¨सह, रामप्रसाद, राजबीर ¨सह, धीर ¨सह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.