आतंक का दंश: चीन की तरह सभी संदिग्धों को उठाकर जेल में बंद करे सरकार
विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व संयुक्त राष्ट्र में रसायनिक हथियारों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए गठित कमेटी में वित्तीय मामलों के चेयरमैन रहे केएम लाल का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत तत्काल प्रभाव से चीन की तरह नीति अपनाए। चीन ने संदेह के आधार पर आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त 30 हजार से अधिक लोगों को बंद कर रखा है। भारत सरकार भी कश्मीर में जितने भी लोग संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, सभी को
आदित्य राज, गुरुग्राम
विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व संयुक्त राष्ट्र में रासायनिक हथियारों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए गठित कमेटी में वित्तीय मामलों के चेयरमैन रहे केएम लाल का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत तत्काल प्रभाव से चीन की तरह नीति अपनाए। चीन ने संदेह के आधार पर आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त 30 हजार से अधिक लोगों को बंद कर रखा है। भारत सरकार भी कश्मीर में जितने भी संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, सभी को उठाकर बंद कर दे। पाकिस्तान को छोड़कर दुनिया का कोई भी देश इसका विरोध नहीं करेगा। पाकिस्तान के बाद यदि कहीं से विरोध का स्वर भी दिखाई देगा तो वह अपने देश के भीतर से ही दिखाई देगा। विरोध से देश के भीतर बैठे आतंकवादियों के शुभ¨चतकों की भी पहचान हो जाएगी। बहुत सारे कानून हैं, सभी को किसी न किसी कानून के दायरे में लाकर बंद कर दें।
दैनिक जागरण से खास बातचीत में सेवानिवृत्त वरिष्ठ आइएएस अधिकारी केएम लाल ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय में कई वर्षो तक काम किया है। संयुक्त राष्ट्र में भी काम करने का मौका मिला। इस वजह से पूरी दुनिया को नजदीक से समझने का मौका मिला। आतंकवाद से दुनिया के अधिकतर देश त्रस्त हैं। अपने देश में परेशानी यह है कि घर के ही कुछ लोग आतंकवाद को प्रश्रय दे रहे हैं। अपने देश के लिए पाकिस्तान बहुत बड़ी समस्या नहीं है बल्कि अपने लोग समस्या हैं। आतंकवादियों को छिपने की जगह, उन्हें कब क्या करना है, यह रास्ता अपने लोग ही बता रहे हैं। ऐसी स्थिति में दो विषय ही समस्या का सबसे बेहतर समाधान है। पहला जितने भी संदिग्ध लोग हैं, सभी को उठाकर अंदर किया जाए। दूसरा जो भी आतंकवादी संगठन देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उनका पूरी तरह नाश किया जाए।
अमेरिका व इजरायल की तरह आतंकियों को खत्म करें
जिस तरह अमेरिका व इजरायल आतंकवादियों को उनके ठिकाने में घुसकर मारते हैं, उसी तरह भारत भी करे। दुनिया का कोई भी देश इसका विरोध नहीं करेगा। पाकिस्तान में जहां भी आतंकवादी ठिकाने हैं, उनके ऊपर हमला किया जाए। कुछ लोगों को लगता है कि पाकिस्तान परमाणु संपन्न राष्ट्र है, हमला कर सकता है। ऐसा नहीं होने वाला। पाकिस्तान को पता है कि यदि उसने गलती की तो फिर विश्व के मानचित्र से ही उसका सफाया हो जाएगा। अपनी ताकत का अहसास कराना ही होगा। कूटनीति से हर स्तर पर अलग-थलग करने की आवश्यकता
केंद्र सरकार न केवल सामरिक रूप से अपनी ताकत का अहसास कराए बल्कि कूटनीति के माध्यम से पाकिस्तान को पूरी दुनिया से अलग-थलग कराए। कश्मीर की ताजा घटना के बाद पूरी दुनिया में एक बार फिर पाकिस्तान पूरी तरह नंगा हो चुका है। सही समय है, पाकिस्तान को पूरी तरह अलग-थलग करा दिया जाए। अभी चीन भी विरोध नहीं करेगा।