45 डिग्री तापमान में लू से झुलसा तन, चार दिन बाद बारिश के आसार
रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। यह 30 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार तक अधिकतम पारा 46 डिग्री पर पहुंचने के आसार हैं।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : कोरोना संकट के बीच गर्मी ने दोहरे लॉकडाउन की स्थिति पैदा कर दी है। प्रशासन ने बाजार खोलने के लिए कुछ छूट दी है, मगर गर्मी आए दिन प्रचंड हो रही है तो उसका विपरीत असर पड़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। यह 30 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार तक अधिकतम पारा 46 डिग्री पर पहुंचने के आसार हैं। लू का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि चार दिन बाद यानी 29 मई को बारिश के आसार बन रहे हैं।
कोरोना के कारण शीतल पेय से बच रहे
अत्यधिक गर्मी के चलते शीतल पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ जाती है। मगर इन दिनों कोरोना के कारण लोग शीतल पेयों को हाथोंहाथ नहीं ले रहे हैं। मरीज अभी ज्यादा नहीं, मगर लू लगने का खतरा
सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार गर्मी से जुड़े अभी मरीज ज्यादा नहीं बढ़े हैं। आम तौर पर इस मौसम में जितने मरीज होते हैं, उतने ही आ रहे हैं। इस मौसम में मच्छर नहीं होते। दूसरी कई बीमारियां भी नियंत्रित रहती हैं, मगर लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। अस्पताल के फिजीशियन डा. बिजेंद्र ने बताया कि लू से बचाव बेहद जरूरी है। सुबह 11 से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक लू का प्रकोप ज्यादा रहता है। इस दौरान धूप में निकलने से बचें।