Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी असरदार नहीं रही हड़ताल, आज से सामान्य रहेंगी सभी सेवाएं

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के सांझे आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों को लेकर हुई हड़ताल दूसरे दिन भी असरदार नहीं दखी। इस दिन तो कुछ विभागों के हड़ताली कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन भी बहादुरगढ़ की बजाय जिला मुख्यालय पर ही हुआ। परिवहन, बिजली, पानी की सेवाएं सुचारू रहीं। अब बृहस्पतिवार से सभी विभागों में सेवाएं पूरी तरह सामान्य रहेंगी। दरअसल, हड़ताल के पहले दिन भी बहादुरगढ़ में सभी जगहों पर असर नहीं दिखा था। कई जगह यह बेअसर रही थी। परिवहन, बिजली, पानी की सेवाएं सुचारु रहने से बाकी विभागों की हड़ताल से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। ¨सचाई, पयर्टन, राजस्व, डाक विभाग में हड़ताल रही, मगर इसका जनजीवन पर ज्यादा असर नहीं दिखा। बैंक भी कुछ बंद थे और कुछ नहीं। यही स्थिति बुधवार को दूसरे दिन

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 06:31 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 06:31 PM (IST)
दूसरे दिन भी असरदार नहीं रही हड़ताल, आज से सामान्य रहेंगी सभी सेवाएं
दूसरे दिन भी असरदार नहीं रही हड़ताल, आज से सामान्य रहेंगी सभी सेवाएं

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के सांझे आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों को लेकर हुई हड़ताल दूसरे दिन भी असरदार नहीं दखी। इस दिन तो कुछ विभागों के हड़ताली कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन भी बहादुरगढ़ की बजाय जिला मुख्यालय पर ही हुआ। परिवहन, बिजली, पानी की सेवाएं सुचारू रहीं। अब बृहस्पतिवार से सभी विभागों में सेवाएं पूरी तरह सामान्य रहेंगी। दरअसल, हड़ताल के पहले दिन भी बहादुरगढ़ में सभी जगहों पर असर नहीं दिखा था। कई जगह यह बेअसर रही थी। परिवहन, बिजली, पानी की सेवाएं सुचारु रहने से बाकी विभागों की हड़ताल से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। ¨सचाई, पयर्टन, राजस्व, डाक विभाग में हड़ताल रही, मगर इसका जनजीवन पर ज्यादा असर नहीं दिखा। बैंक भी कुछ बंद थे और कुछ नहीं। यही स्थिति बुधवार को दूसरे दिन भी रही। सबसे ज्यादा ¨चता बस सेवाओं को लेकर थी, मगर पिछली हड़ताल के दौरान सरकार ने जिस तरह से रोडवेज कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई थी, उसके कारण इस बार ये कर्मचारी हड़ताल को प्रभावी बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ----हड़ताल से पूरी तरह दूर रहे रोडवेज कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल को लेकर बस स्टैंड में कोई असर नहीं दिखा। ऐसे में सभी रूटों पर बसों की सेवाएं सुचारु रही। इस कारण यात्रियों को भी कोई परेशानी नहीं आई। रोडवेज कर्मचारियों ने इस हड़ताल से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। पिछली बार हड़ताल के कारण जो 61 आंदोलनकारी रोडवेज कर्मचारी गिरफ्तार किए गए थे, वे पहले दिन मंगलवार को तो अदालत में तारीख पर गए थे। मगर दूसरे दिन को लेकर यह संशय था कि ये कर्मचारी काम पर लौटेंगे या नहीं। मगर अप्रिय कुछ भी नही हुआ। सभी 61 कर्मचारियों ने दूसरे दिन स्टैंड पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली। इससे सभी तरह का कामकाज होता रहा और सेवाएं सामान्य रही। ---डीटीसी की बसें भी पहुंची आम तौर पर हड़ताल के दौरान दिल्ली परिवहन निगम की बसें बहादुरगढ़ नहीं आती। मगर परिवहन सेवाओं पर दूसरे दिन भी हड़ताल का असर नही दिखा। ऐसे में दिल्ली परिवहन निगम की बसें दूसरे दिन बुधवार को भी तय समय पर पहुंची। इससे यात्रियों को भी सुविधा मिली। ----डाक विभाग में दूसरे दिन भी ठप रहा काम डाक विभाग में दूसरे दिन भी पूरी तरह हड़ताल रही। यहां पर तो कोई कामकाज नहीं हो पाया। झज्जर रोड स्थित मुख्य डाकघर में कुल 30 कर्मचारी हैं। इनमें से 28 दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। डाक विभाग के जरिये किसी भी तरह के पत्र की डिलीवरी नहीं हो पाई। पोस्टमैन और अन्य कर्मचारी डाकघर के बाहर धरने पर जमे रहे। यहां के पोस्ट मास्टर दीपक मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार को भी हड़तालियों में से कोई कर्मचारी काम पर नहीं लौटा। उधर, बिजली निगम में भी पहले दिन वाली स्थिति ही रही। बिजली सप्लाई पर तो कोई असर नहीं पड़ा। आफिस में काम कुछ हद तक प्रभावित जरूर रहा। उधर, इस हड़ताल का जलापूर्ति विभाग में दूसरे दिन भी असर नहीं दिखा। शहर व गांवों में पेयजल की सप्लाई सुचारु रही। हड़ताल को लेकर बैंकों में भी पहले दिन वाली स्थिति ही रही। कुछ बैंक तो पूरी तरह बंद रहे। जबकि कुछ खुले थे और वहां पर इक्का-दुक्का कर्मचारी हड़ताल पर थे। नप के हड़ताल सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन भी ड्यूटी से दूरी बनाए रखी।

loksabha election banner

-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.