बारिश के बाद लौटा कोहरा, जनजीवन हुआ प्रभावित
रिश के बाद कोहरा एक बार फिर लौट आया। सोमवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इससे तापमान पर तो ज्यादा असर नहीं दिखा, मगर जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। ट्रेनें और बसें भी घंटों तक लेट रही। केएमपी पर भी दो गाड़ियां भिड़ गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कई दिनों तक कोहरा इसी तरह छाएगा। ऐसे में सड़कों पर संभल कर निकलें। कई दिनों तक बीच में मौसम साफ रहने के बाद रविवार को हुई
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
बारिश के बाद कोहरा एक बार फिर लौट आया। सोमवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इससे तापमान पर तो ज्यादा असर नहीं दिखा, मगर जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। ट्रेनें और बसें भी घंटों तक लेट रही। केएमपी पर भी दो गाड़ियां भिड़ गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कई दिनों तक कोहरा इसी तरह छाएगा। ऐसे में सड़कों पर संभल कर निकलें।
कई दिनों तक बीच में मौसम साफ रहने के बाद रविवार को हुई बारिश के 24 घंटों के अंदर ही कोहरा लौट आया। सोमवार की सुबह लोग जागे तो कोहरे की दूधिया चादर बिछी मिली। इससे जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई। ट्रेन व बसें घंटो लेट रही। इससे यात्री भी गंतव्य पर देरी से पहुंच पाए। वहीं बाजारं व कालोनियों के नुक्कड़ों पर दोपहर तक अलाव जलते रहे। धुंध के मौसम में वाहनों की गति ज्यादा न रखें
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर सोमवार को दो गाड़ियां भिड़ गई। हालांकि इसमें किसी को चोट नही लगी। पुलिस के अनुसार आसौदा टोल के नजदीक एक गाड़ी में पीछे से दूसरी गाड़ी की टक्कर लग गई। पिछले सप्ताह भी धुंध के कारण केएमपी पर कई गाड़ियां भिड़ गई थी। पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि धुंध के मौसम में वाहनों की गति ज्यादा न रखें। वाहनों की लाइटों पर पीले रंग का प्लास्टिक पेपर चढ़ाएं, ताकि कोहरे में सामने के वाहन नजर आ सके। वाहनों की लाइटों की सफेद रोशनी होने के कारण ही सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है। ट्रेन लेट होने से ठिठुरते रहे यात्री सोमवार को कोहरे के कारण बहादुरगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें घंटों तक लेट रही। इससे यात्री ठंड के बीच स्टेशन पर इंतजार करते रहे। 14086 सिरसा एक्सप्रेस अपेन समय से एक घंटा लेट रही। 14625 ¨छदवाड़ा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट करीब दो घंटे लेट रही। 19023 मुंबई-फिरोजपुर एक्सप्रेस आगमन भी करीब डेढ़ घंटा लेट रही। 14520 किसान एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 12481 दैनिक एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 64911 दिल्ली रोहतक मेमू 64911 सवा घंटा, 64915 पैसेंजर एक घंटा लेट रही। दिल्ली-फिरोजपुर के रद होने से ट्रेन यात्रियों को सुबह के समय भारी असुविधा हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी कोहरा कई दिनों तक जारी रहा सकता है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। वर्जन..
कोहरे के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत सड़कों पर वाहनों की ड्राइ¨वग के समय होती है। इसलिए दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालक गति पर नियंत्रित रखे।
--सतीश कुमार, एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस।