प्रापर्टी टैक्स सर्वे की धीमी चाल, 95 घरों की हुई पैमाइश
प्रापर्टी टैक्स सर्वे की धीमी चाल 95 घरों की हुई पैमाइश
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
शहर के प्रापर्टी टैक्स सर्वे काफी मंद गति से चल रहा है। अब तक सर्वेयर टीम वसंत विहार कालोनी का भी सर्वे पूरा नहीं कर सकी है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो शहर की 115 कालोनियों का सर्वे पूरा करने में कई माह लग जाएंगे। शुक्रवार को सर्वे के दौरान इस कालोनी के 95 मकानों की पैमाइश की गई।
सर्वेयर टीम के मुखिया रमेश ने बताया कि सर्वे के दौरान लोग काफी देर से कागजात देते हैं। ऐसे में एक मकान की पैमाइश व उसकी जानकारी अपलोड करने में काफी समय लग जाता है। इसी वजह से हर रोज करीब 100 मकानों का ही सर्वे हो पाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे नगर परिषद की ओर से सर्वे में आवश्यक बताए गए आठ दस्तावेज अपने पास रखें और तुरंत सर्वेयर टीम को उपलब्ध कराएं, ताकि सर्वे को गति मिल सके।