बसंत पंचमी पर रही सरस्वती पूजा की धूम
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : बसंत पंचमी पर शहर में सोमवार को कार्यक्रमों की धूम रह
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
बसंत पंचमी पर शहर में सोमवार को कार्यक्रमों की धूम रही। जगह-जगह मा सरस्वती की पूजा हुई और भंडारों का आयोजन किया गया। आयोजनों में लोगों की भीड़ भी उमड़ी।
शहर के सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड में बिहार मिथिला जन कल्याण संस्था की ओर से महा सरस्वती उपासना महोत्सव का आयोजन किया गया। यहा सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पूजन किया गया। उसके बाद मधुर आरती हुई। 11 बजे प्रसाद वितरण किया गया। इसके दोपहर बाद तक दिव्य भजन प्रस्तुति हुई। इसके पश्चात भंडारा शुरू हुआ। शाम को यहा पर सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संध्या आरती के बाद भव्य सास्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मंगलवार को सुबह हवन के बाद मूर्ति विसर्जन का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में दिनेश झा, शैंलेंद्र झा, संजीव झा, कल्पना ठाकुर, दिनेश मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, प्रदीप झा, के एन झा समेत काफी लोगों का सहयोग रहा। वहीं टीकरी बार्डर पर भी बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया।
पूजा के लिए बनाई गई होलिका :
बसंत पंचमी पर जगह-जगह पूजा के लिए होलिका भी बनाई गई। तय स्थलों पर पहले पूजा की गई। बाद में विधि विधान के साथ होलिका बनी। इस दिन स्वत सिद्ध मुहूर्त होने से शादियों की भी धूम रही। ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री के अनुसार बसंत पंचमी अपने आप ही सिद्ध मुहूर्त होता है। जिन जोड़ों की शादी के लिए कोई मुहूर्त सिद्ध नही होता, वे इसी दिन परिणय सूत्र में बंधे। सुबह से ही शहर में डोली की कार सजने के साथ ही बैंड-बाजे की धूम शुरू हो गई थी।