बहादुरगढ़ से तीन रूटों का समय निर्धारित
जिदगी को फिर से पटरी पर लाने की कवायद के बीच शनिवार से रोडवेज बसें भी दौड़ेंगी। फिलहाल जिले के अंदर ही बसें चलाई जाएंगी। बहादुरगढ़ से तीन रूटों का समय निर्धारित किया गया है। इन पर बसों के दो फेरे होंगे।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
जिदगी को फिर से पटरी पर लाने की कवायद के बीच शनिवार से रोडवेज बसें भी दौड़ेंगी। फिलहाल जिले के अंदर ही बसें चलाई जाएंगी। बहादुरगढ़ से तीन रूटों का समय निर्धारित किया गया है। इन पर बसों के दो फेरे होंगे। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू था। उसी दिन से रोडवेज बसें आम यात्रियों के लिए बंद रही। अब 23 मई से बसें आम यात्रियों के लिए फिर से सड़कों पर उतरेंगी। हालांकि अभी बसों में 30 यात्रियों की ही सीमा होगी। इससे ज्यादा यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिलेगी। रूट के बीच में बसें कहीं नहीं रुकेंगी। ऐसा कोरोना संक्रमण से बचाव और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए किया जाएगा। इन तीन रूटों पर चलेंगी बसें
बहादुरगढ़ से सुबह पहली बस झज्जर के लिए 7:30 बजे निकलेगी। वापसी में यह झज्जर से 9:30 बजे चलेगी। दोबारा यह बस 12 बजे बहादुरगढ़ से निकलेगी। झज्जर से वापसी 13:50 बजे होगी। इसी तरह बहादुरगढ़ से बेरी के लिए सुबह 8 बजे बस चलेगी। यह 10:40 पर वहां से वापस चलेगी। फिर यह बस दोपहर एक बजे बहादुरगढ़ से निकलेगी। वापसी में यह तीन बजे चलेगी। वहीं बहादुरगढ़ से बाढ़सा के लिए पहली बस सुबह 8:30 बजे चलेगी। वापसी में बाढ़सा से यह बस 10 बजे निकलेगी। दूसरा फेरा दोपहर 1:00 बजे होगा। बाढ़सा से 2:30 बजे निकलेगी। बहादुरगढ़ से जिले के अंदर ही तीन रूटों पर बस सेवा शुरू करने के आदेश आ गए हैं। इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है। एक बार में बस के अंदर 30 यात्री ही बैठ सकेंगे।
-धर्मबीर राठी, ड्यूटी निरीक्षक, बहादुरगढ़।