रोडवेज बसें दौड़ीं, मगर यात्री इक्का-दुक्का ही मिले
लॉकडाउन के बीच सुस्त पड़ी जिदगी को फिर से पटरी पर लाने की कवायद के बीच शनिवार से हरियाणा रोडवेज ने बहादुरगढ़ से भी बसें रूटों पर उतार दीं। अभी जिले के अंदर ही तीन रूटों पर बसें शुरू की गई हैं।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
लॉकडाउन के बीच सुस्त पड़ी जिदगी को फिर से पटरी पर लाने की कवायद के बीच शनिवार से हरियाणा रोडवेज ने बहादुरगढ़ से भी बसें रूटों पर उतार दीं। अभी जिले के अंदर ही तीन रूटों पर बसें शुरू की गई हैं। झज्जर, बेरी और बाढ़सा के लिए बसें निकलीं। दो-दो फेरे लगाए। मगर यात्री इक्का-दुक्का ही मिले। इस बीच जो भी यात्री थे, उनको यात्रा से पहले कोरोना से बचाव के तरीकों से गुजारा गया। इस तरह हुई यात्रा
बस स्टैंड पर यात्रियों के हाथ धुलवाने और सैनिटाइज के लिए व्यवस्था की गई थी। इसके बाद थर्मल स्कैनिग हुई। फिर बस के अंदर सीटों पर क्रास किया गया था। तीन यात्रियों की सीट में क्रास थी। ताकि यात्री एक दूसरे से दूर बैठें। 30 यात्रियों को बैठाने की व्यवस्था की थी, मगर यात्री ही इक्का-दुक्का मिले। बहादुरगढ़ से झज्जर पहले फेरे में दो और वापसी में एक यात्री मिला। बादली और बेरी रूट पर भी एक-दो यात्री ही मिले। दूसरे फेरे में भी यही स्थिति थी। इस बीच अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि निर्धारित रूटों पर सभी स्टॉप पर बसें रुकेंगी। इन तीन रूटों पर चलेंगी बसें
बहादुरगढ़ से सुबह पहली बस झज्जर के लिए 7:30 बजे। वापसी में झज्जर से 9:30 बजे चलेगी। दोबारा 12 बजे बहादुरगढ़ से। झज्जर से वापसी 13:50 बजे होगी। बहादुरगढ़ से बेरी के लिए सुबह 8 बजे। यह 10:40 पर वापस चलेगी। दोपहर एक बजे बहादुरगढ़ से। तीन बजे बेरी से चलेगी। बहादुरगढ़ से बाढ़सा के लिए पहली बस सुबह 8:30 बजे है। वापसी में 10 बजे निकलेगी। दूसरा फेरा दोपहर 1:00 बजे होगा। बाढ़सा से 2:30 बजे वापस चलेगी। जिले के अंदर ही तीन रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। एक बार में बस के अंदर 30 यात्री ही बैठ सकेंगे। मगर अभी इक्का-दुक्का ही यात्री हैं। अब लोगों को इसकी जानकारी मिलेगी तो यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी।
-धर्मबीर राठी, ड्यूटी निरीक्षक, बहादुरगढ़।