विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 दिल्ली में फाइनल रिहर्सल के लिए 22 की रात से इन वाहनों की नो एंट्री; 26 जनवरी को सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो

Published: Wed, 21 Jan 2026 03:48 PM (IST)

गणतंत्र दिवस 2026 समारोह के लिए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी की गई है। 22 जनवरी की शाम से 23 जनवरी ...और पढ़ें

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में बड़े व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। फाइल फोटो

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में बड़े व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद हो रही है। सड़क से लेकर रेलमार्ग और मेट्रो से लेकर प्राइवेट वाहनों तक सभी में चेकिंग चल रही है। मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों पर जांच बढ़ाई गई है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल होगी। इसको लेकर वीरवार की शाम से ही दिल्ली में बड़े व्यवसायिक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यह 23 जनवरी की दोपहर बाद खुलेगी।

इसी तरह 25 जनवरी की शाम को भी वाहनों को रोका जाएगा और 26 जनवरी को समारोह के संपन्न होने तक बड़े व्यवसायिक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र से लगती दिल्ली की सीमाओं के सभी रास्तों पर झज्जर पुलिस की ओर से भी नाकेबंदी की जा रही है। सुरक्षा कड़ी की गई है। दिल्ली की सीमाओं पर पहरा बढ़ाया गया है। वाहनों की चेकिंग लगातार जारी है।

एक तरफ दिल्ली पुलिस की ओर से नाकेबंदी की गई है और दूसरी तरफ बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा। यहां पर वाहनों को चेक किया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों और लोगों पर पुलिस की नजर टिकी हुई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस की टीमों द्वारा होटल, ढाबों, धर्मशाला व अतिथि गृह आदि को चेक किया गया।

कब से कब तक रहेगा यह प्रतिबंध?

पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वाहन चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते व काली फिल्म लगे पाए जाने पर अनेक वाहनों को काबू किया। वहीं टीकरी बार्डर व झाड़ौदा बार्डर पर शहर थाना पुलिस की ओर से चेकिंग की गई। पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी की शाम से वाहनों का दिल्ली में प्रवेश 23 जनवरी को रिहर्सल संपन्न होने तक नहीं होगा।

गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल और परेड के चलते दिल्ली की सीमा में मालवाहक और भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 22 जनवरी की रात 10 बजे से 23 जनवरी की दोपहर और 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी की दोपहर तक लागू रहेगा।

26 को सुबह तीन बजे से चलेंगी मेट्रो ट्रेन

गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए लोगों की सुविधा को देखते हुए सभी मेट्रो लाइनों से मेट्रो का संचालन सुबह तीन बजे से होगा। पिछली बार यह चार बजे से हुआ था।

Metro (1)
इस बार सुबह 3 से 6 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होंगी और उसके बाद शेष दिन के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा। कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन है।

डीएमआरसी प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने के लिए ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं भी की जाएंगी ताकि वे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचने के लिए निर्धारित स्टेशनों पर उतरें।