लाइसेंसी हथियार जमा करवाने में छूट रहे पुलिस के पसीने, घर-घर दे ही दस्तक
?? ????? ?? ???? ????? ?? ?? ????????? ???? ??? ????? ???? ???? ?? ????? ???????? ?????? ??? ?????? ??? ?? ??? ?? ???????? ????? ?? ???? ?? ????? ?? ??? ??? ??? ?? ????? ?? ????? ????? ?? ??? ?? ??? ??????? ???? ?? ??? ??? ?? ??? ?? ????? ?? ?? ?? ????? ?? ??????? ?????? ?? ????? ?? ???? ??? ??? ??? ????-???? ?? ??? ????? ????? ??? ???? ?? ???? ??? ?? ??????? ?? 50 ???? ???????? ?????? ?? ??? ?? ??? ????
जागरण संवाददाता, बहादुगढ़ : हर चुनाव से पहले पुलिस की एक प्रक्रिया चलती है। शांति बनाए रखने को पुलिस लाइसेंसी हथियार जमा करवाती है। इस बार भी विधानसभा चुनाव से पहले यह कवायद चल रही है। मगर अब चुनाव दर चुनाव पुलिस के लिए यह काम मुश्किल होता जा रहा है। इस बार तो हालात यह है कि पुलिस को लाइसेंस धारकों की दहलीज पर जाना पड़ रहा है। कहीं-कहीं तो खुद एसएचओ पहुंच रहे हैं। जब जाकर अभी तक मुश्किल से 50 फीसद लाइसेंसी हथियार ही जमा हो पाए हैं।
दरअसल, चुनाव के दौरान लाइसेंसी हथियारों से कहीं पर शांति भंग न हो जाए, इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस की यह प्रक्रिया चलती है। चुनाव घोषित होने से पहले ही पुलिस की तरफ से लाइसेंस धारकों को यह हिदायत दे दी जाती है कि सभी अपने-अपने हथियार थानों में जमा करवा दें। आचार संहिता खत्म होते ही इन हथियारों को वापिस लौटाया जाता है। इस बार पुलिस की तरफ से कई बार हिदायत दी जा चुकी है, मगर लाइसेंस धारक इससे बच रहे हैं। इन हालातों में पुलिस की टीम लाइसेंस धारकों के पास खुद पहुंच रही है और उनके हथियार जमा करवा रही है। रोजाना थाना के एसएचओ भी टीम के साथ जा रहे हैं। लाइसेंस धारकों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है कि हाथोंहाथ हथियार जमा नहीं करवाया तो उनका लाइसेंस रद होगा। हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि अब जो हथियार जमा नहीं हुए हैं, उनके लाइसेंस रद करने की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं। अब तक जमा हुए हथियार थाना कुल हथियार जमा
आसौदा 720 450
सेक्टर-6 304 200
शहर बहादुरगढ़ 524 250
सदर बहादुरगढ़ 700 350
लाइनपार थाना 319 180 वर्जन..
अगले दो दिन के अंदर जो हथियार जमा नहीं होंगे, उनके लाइसेंस रद करने की सिफारिश भेजी जाएगी।
--सुनील कुमार, एसएचओ, सदर बहादुरगढ़।