रनर्स ग्रुप द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
यह दौड एचएल सिटी के ट्रैक पर आयोजित की गई
यह दौड एचएल सिटी के ट्रैक पर आयोजित की गई फोटो-22: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
शहर में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) की ओर से दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड एचएल सिटी के ट्रैक पर आयोजित की गई। जनवरी का महीना स्वामी विवेकानंद के स्मृति-पर्व का प्रसंग है। 12 जनवरी को भारत के गौरव स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस उपलक्ष्य में रन फॉर यूथ के लिए तीन, पांच, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। इस दौड़ में सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया। छोटे बच्चे भी इस दौड़ का हिस्सा बने। ग्रुप के प्रवक्ता दीपक छिल्लर ने बताया कि यह दौड़ भारत में 158 शहरों में 10 से 12 जनवरी के बीच आयोजित की जा रही है। जिसमें बीआरजी ग्रुप द्वारा बहादुरगढ़ शहर में पहली बार आयोजित की गई। इसमें चार आयु वर्ग बनाए गए। इनमें 10 से 15 वर्ष, 15 से 35 वर्ष, 35 से 50 वर्ष और 50 वर्ष अधिक बहादुगढ़ के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर से आए रनर्स ने भी इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तीन किलोमीटर दौड़ में लड़कों में जयदीप राठी ने पहला, आदित्य पांचाल ने दूसरा, नैतिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में महक नारा ने पहला, निष्टा राठी ने दूसरा और प्रियंका सकलानी ने तीसरा स्थान पाया। पुरुषों की पांच किलोमीटर दौड़ मे प्रदूमन ने पहला, आर्यन ने दूसरा और कर्मवीर ने तीसरा, महिला वर्ग में सुमन ढाका ने पहला, शर्मिला धनखड़ ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा, 10 किलोमीटर ओपन कैटेगरी में धीरज रोहिल्ला ने पहला, रवि गहलावत ने दूसरा, सागर ओहल्याण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 10 किलोमीटर की दौड़ में 25 से 50 आयु वर्ग के विजय कुमार ने पहला, मुकेश अहलावत ने दूसरा और सुचते शौकी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 21 किलोमीटर ओपन कैटेगरी में प्रवीण सांगवान पहले, चेतन दूसरे और नरेंद्र राम तीसरे स्थान पर रहा। 35 से 50 आयु वर्ग में अजय धनखड़ ने पहला, नीरज दलाल ने दूसरा और कपिल देशवाल ने तीसरा, 50 आयु वर्ग में वीरेंद्र राणा पहले, जगदीश राठी दूसरे व नरेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर धावकों को राजेश रघुवंशी द्वारा भगवत गीता से सम्मानित किया। इस मौके पर रनर्स राकेश डबाश, आदेश डागर, परीक्षित वर्मा, शक्ति राणा मौजूद रहे।