Move to Jagran APP

प्लास्टिक हटाना, पर्यावरण बचाना होगी गणेश उत्सव की थीम

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर में गणेश उत्सव की धूम बृहस्पतिवार से शुरू होगी। तीन

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 11:46 PM (IST)
प्लास्टिक हटाना, पर्यावरण बचाना होगी गणेश उत्सव की थीम
प्लास्टिक हटाना, पर्यावरण बचाना होगी गणेश उत्सव की थीम

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

शहर में गणेश उत्सव की धूम बृहस्पतिवार से शुरू होगी। तीन जगह बड़े आयोजन होंगे। इसमें दो कार्यक्रम अगले 10 दिनों तक चलेंगे। उसके बाद विसर्जन होगा। सभी कार्यक्रमों के लिए बुधवार को तैयारिया पूरी कर ली गई।

दिल्ली-रोहतक रोड पर ओमेक्स के सामने स्थित गणपति मंगल धाम में तीसरा गणपति उत्सव मनाया जाएगा। धाम के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने बताया कि सबसे पहले कलश यात्रा निकलेगी। यह सुबह 10 बजे साखौल के हनुमान मंदिर से शुरू होकर गणपति मंगल धाम मंदिर तक पहुंचेगी। इस दौरान गणपति जी का वस्त्र श्रगार किया जाएगा। कार्यक्रम में शोभा यात्रा भी निकलेगी। यह सेक्टर-2 गणेश धाम से शुरू होगी। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद गिरी महाराज विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस गणपति उत्सव में दही-हाडी का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसमें बच्चे शामिल होकर हाडी फोड़ेंगे। भंडारा व प्रसाद वितरण भी होगा। बालक हितैषी सेवा समिति काटेगी केक : शहर के मेन बाजार में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित गणपति चौक पर बालक हितेषी सेवा समिति गणेशोत्सव मनाएगी। यहा पर सबसे पहले दिल्ली के झडे वाला में स्थित मंदिर से ज्योत लाई जाएगी। यह बाइकों के काफिले के साथ भक्त दौड़कर लेकर आएंगे। शोभा यात्रा भी निकलेगी। शाम को यहा पर 21 किलोग्राम का केक काटा जाएगा। कार्यक्रम में नप चेयरपर्सन शीला राठी मुख्य अतिथि होंगी। समिति सदस्य रविकात ने बताया कि इस बार इस उत्सव में प्लास्टिक हटाना, पर्यावरण बचाना की थीम रखी गई है। उत्सव में आने वाले भक्तों से प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने का आह्वान किया जाएगा। 22 सितंबर को विसर्जन होगा। गणेश समिति मनाएगी उत्सव

शहर के सुभाष चौक पर गणेश सेवा समिति भी यह 10 दिवसीय उत्सव मनाएगी। समिति प्रधान कुमार मराठा ने बताया कि 13 सितंबर को सुबह नगर परिक्रमा शुरू होगी। उसके बाद मूर्ति स्थापना होगी। 22 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

बृहस्पतिवार को पूरा दिन गणेश उत्सव की धूम रहेगी। ऐसे में पुलिस की ओर से भी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जहा पर नगर परिक्रमा होगी, वहा पुलिस तैनात की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.