परमानंद मलिक ने जीता 243वां पदक
परमानंद मलिक ने जीता 243वां पदक
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 12:11 AM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 12:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : आंध्रप्रदेश के गुंटूर में 5 से 10 फरवरी तक हुई नेशनल मास्र्ट्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के परमानंद मलिक ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। उनका यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस पदक के साथ ही उनकी तरफ से हासिल किए गए पदकों की संख्या 243 पर पहुंच गई है। अब उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। मलिक ने बताया कि यह उपलब्धि उनकी हर रोज की कड़ी मेहनत का नतीजा है। वे रोजाना सुबह और शाम को अभ्यास करते हैं और अपने साथ बच्चों को भी खेल की तकनीक सिखाते हैं। खेलों से ही हम निरोग और सकारात्मक जीवन जी सकते हैं। खेलों के जरिये शारीरिक और मानसिक विकास संभव है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें