विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहादुरगढ़ में दोस्त बन कर गया दगा, छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई और कर दी वायरल, चार साल बाद पिता के पास पहुंची तो उड़ गए होश

Published: Tue, 14 Oct 2025 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2025 06:11 PM (IST)

बहादुरगढ़ में एक छात्रा की चार साल पहले उसके दोस्त द्वारा बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल हो गई। वीडियो पीड़िता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बहादुरगढ़ का मामला

  2. चार साल पहले छात्रा नाबालिग थी

  3. मामला पहुंचा पुलिस तक

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। वाट्सएप पर चैटिंग के दौरान युवक ने छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई। बाद में उसे वायरल कर दिया। चार साल बाद यह वीडियो छात्रा के पिता तक पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के अनुसार, छात्रा का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। आरोपित युवक शहर से सटे सांखौल गांव का निवासी बताया जा रहा है।

चार साल पहले छात्रा नाबालिग थी और अभी उम्र साढ़े 18 साल है। वह कॉलेज में जाती है। उसकी सांखौल निवासी युवक से दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। 10 दिन पहले यह वीडियो छात्रा के पिता को एक युवक ने दिखाई। इससे युवती के परिवार को घटना का पता लगा। सेक्टर-6 थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत में बात सामने आई है कि वाट्सएप पर चैटिंग के दौरान यह वीडियो बनाई गई। मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।