मांगों को लेकर गरजे सफाई कर्मचारी, जिला मुख्यालय पर 18 को देंगे सामूहिक गिरफ्तारी
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: नगर पालिका कर्मचारियों की एक बैठक बृहस्पतिवार को इद
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
नगर पालिका कर्मचारियों की एक बैठक बृहस्पतिवार को इद्रा पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई सचिव राजपाल ने की। बैठक के बाद कर्मचारियों ने शहर में झाडू प्रदर्शन भी किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि 18 सितंबर को सभी जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह आदोलन करके सामूहिक गिरफ्तारिया देंगे।
कर्मचारियों ने सरकार की वादा खिलाफी को लेकर कई फैसले लिए। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी पालिका, परिषदों व निगमों के कर्मचारियों के साथ-साथ फायर के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सभी पालिकाओं में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी यह प्रदर्शन किया जाएगा। यही नहीं 21 से 25 सितंबर तक सभी पालिकाओं, परिषदों व निगमों में 12-12 घटे की क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। मागों को लेकर एक अक्टूबर को सभी शहरों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 3, 4 व 5 अक्तूबर को प्रदेश की सभी पालिकाओं, परिषदों, निगमों व फायर विभाग में राज्य व्यापी हड़ताल की जाएगी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने फैसला किया है। हरियाणा सरकार की धमकियों से कर्मचारी डरने वाले नहीं है । सरकार नें अपनी बौखलाहट में 10 सितंबर को कर्मचारियों पर पानी की बौछारे, आसू गैस के गोले दागे गए और फिर उन पर लाठीचार्ज किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार एस्मा लगाकर कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है परतु कर्मचारी अपने हकों की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने फैसला लिया है कि 18 सितम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह करके सामूहिक गिरफ्तारिया देगें।
इस मौके पर बिजेंद्र सैनी, बंसीलाल, रवींद्र दलाल, दलबीर हुड्डा, राजेंद्र तूषामड, लीलाराम, अमित, सरोज, मोनिका, सुमन, दिलबाग, राजेश, सुनील, संदीप आदि मौजूद थे।