Move to Jagran APP

बहादुरगढ़ में पत्नी के सिर में चोट मारकर हत्या, आरोपित पति हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

बिहार मूल के एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पड़ोसी किरायेदारों ने महिला कमरे में खून से लथपथ महिला का शव देखा तब पुलिस को सूचना दी।

By Jagran NewsEdited By: Manoj KumarPublished: Fri, 25 Nov 2022 03:05 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 03:05 PM (IST)
बहादुरगढ़ में पत्नी के सिर में चोट मारकर हत्या, आरोपित पति हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस
बहादुरगढ़ में पत्‍नी की हत्‍या करने का मामला सामने आया है

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : पटेलनगर में किराये पर रह रहे बिहार मूल के एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पड़ोसी किरायेदारों ने महिला कमरे में खून से लथपथ महिला का शव देखा तब पुलिस को सूचना दी। करीब 20 दिन पहले ही यह दंपती बिहार से यहां पर आया था। मृतका का नाम जिबची देवी है। उसका पति अर्जुन फरार है। वह बिहार के दरभंगा जिले के शिवदासपुर का रहने वाला है। जबकि मृतका का मायका मधुबनी जिले के महासेरी में है।

loksabha election banner

बताते हैं कि रात को दंपती में झगड़ा हुआ था। सुबह जब पड़ोस में रहे मृतका जिबची की रिश्ते की भाभी रीना देवी उसे जगाने के लिए गई तो कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर कई तो जिबची फर्श पर निढ़ाल थी। अर्जुन फरार था। हालांकि मुख्य गेट पर अंदर से ताला लगा था। ऐसे में संभावना है कि आरोपित गेट को फांदकर ही फरार हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

मकान के मालिक सतीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सतीश कुमार मूल रूप से रोहतक के खरावड़ के निवासी हैं। इस समय बहादुरगढ़ के पटेल नगर में गली नंबर चार में रहते हैं। उन्होंने गली नंबर पांच में मकान में कमरे बना रखे हैं। वहां पर दूसरे प्रदेशों के कामगार परिवार किराये पर रहते हैं। 20 दिन पहले अर्जुन और उसकी पत्नी आए थे।

पुलिस ने बताया कि दंपती के तीन बच्चे हैं, इनमें दो लड़की व एक लड़का है। वे मृतका के मायके में ही हैँ। सेक्टर-छह थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दंपत्ती में झगड़ा किस बात पर था और आरोपित ने किस चीज से अपनी पत्नी पर वार किया, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.