Move to Jagran APP

रोहतक से दिल्‍ली जाना हुआ महंगा, टोल शुल्क में हुई वृद्धि

रोहतक से दिल्‍ली जाना अब महंगा हाे गया है। रोहतक-दिल्‍ली मार्ग के रोहट टोल प्‍लाजा पर टोल दरों में वृद्धि कर दी गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 10:41 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 04:57 PM (IST)
रोहतक से दिल्‍ली जाना हुआ महंगा, टोल शुल्क में हुई वृद्धि
रोहतक से दिल्‍ली जाना हुआ महंगा, टोल शुल्क में हुई वृद्धि

जेएनएन, बहादुरगढ़ (झज्जर)। रोहतक - दिल्‍ली मार्ग पर यात्रा करना अब मंहगा हो गया है। इस मार्ग पर स्थित रोहद टोल प्लाजा पर टोल शुल्‍क में वृद्धि कर दी गई है। यहां पांच से 10 रुपये तक टोल शुल्क बढ़ाया गया है। मासिक शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। छोटे प्राइवेट वाहनों के एकतरफ टोल शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन दोनों तरफ के टोल शुल्क में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई टोल दरें शुक्रवार को आधी रात के बाद से लागू हो जाएंगी।

loksabha election banner

हालांकि स्थानीय लोगों के वाहनों के मासिक पास में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले लोगों के गैर वाणिज्यिक वाहनों का मासिक पास 150 रुपये में और 10 से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के वाहनों का मासिक पास 300 रुपये में बनेगा। अगर कोई वाहन ओवलोडिड है तो उस पर टोल शुल्क की दर के अलावा टोल शुल्क का 10 गुणा अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें: फूल सी बेटी पर कोई कैसे ढा सकता है ऐसे कहर, जान कर दिल दहल जाएगा, पढ़ें खबर

-----

'' टोल शुल्क में पांच से 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई टोल दरें शुक्रवार आधी रात के बाद से लागू हो गया है। सिस्टम भी नए रेट के आधार पर शुक्रवार को अपडेट कर दिया गया है।

                                                                                        - इंग्लेश शर्मा, सीआरओ, टोल कंपनी।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की पहली महिला कैब चालक निकली 'रिवॉल्वर रानी', पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुराने रेट 

वाहन                  एक तरफा   वापसी     मासिक

कार जीप आदि       60       85        1745

हल्के वाणिज्यिक   100    155       3055

ट्रक, बस               205     305       6110

मल्टी एक्सल         325     490       9820

नए रेट

वाहन                  एक तरफा   वापसी     मासिक

कार जीप आदि         60       90        1795

हल्के वाणिज्यिक     105    155       3145

ट्रक, बस                 210     315       6290

मल्टी एक्सल          335     505      10105

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.