विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहादुरगढ़ में इस्कान मंदिर से पकड़ा गया पाक नागरिक

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 10:07 AM (IST)

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक पाकिस्‍तानी नागरिक इस्‍कान मंदिर में रह रहा था। उसने फर्जी आइडी भी बना रखी थी। ...और पढ़ें

बहादुरगढ़ में इस्कान मंदिर से पकड़ा गया पाक नागरिक
बहादुरगढ़ में इस्कान मंदिर से पकड़ा गया पाक नागरिक

जेएनएन, बहादुरगढ़ (झज्जर)। शहर के नाहरा-नाहरी रोड स्थित इस्कान मंदिर से पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला है। उसके पास से भारत में बने आधार कार्ड व पैन कार्ड सहित तीन पहचान पत्र भी मिले हैं। उसके पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट भी मिला है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। व‍ह मंदिर में काफी दिनों से स्वयंसेवक के रूप में रह रहा था।

स्वयंसेवक के रूप में कर रहा था काम, तीन पहचान पत्र बरामद

मंदिर में वह रासराज राजपूत के नाम से रह रहा था, लेकिन उसके पास से मिले तीन आइडी में अलग-अलग नाम लिखे हुए हैं। वह सन् 2013 से भारत में रह रहा है। वह करीब 15 दिन पहले गृह मंत्रालय में पाकिस्तान से आए अपने साथियों से मिलने के लिए गया था, तभी से देश की जांच एजेंसियां सक्रिय हुई और बृहस्पतिवार को उसे इस्कान मंदिर से हिरासत में ले लिया।

हिंदू हूं, यहीं रहना चाहता हूं

पत्रकारों से पूछताछ में पाकिस्तानी नागरिक ने कहा, मैं हिंदू हूं और हिंदुस्तान में ही रहना चाहता हूं। ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो पाकिस्तान में अत्याचार सहन करने के बाद भारत आ गए हैं और अब वापस नहीं लौटना चाहते।

फर्जी आइडी बनवा रह रहा था

आइबी व गुप्तचर विभाग की टीम को पता चला कि नाहरा-नाहरी रोड स्थित राधे-राधे इस्कान मंदिर में एक पाकिस्तानी नागरिक रह रहा है। उसका पासपोर्ट भी खत्म हो गया है। आइबी के एक उपनिरीक्षक, गुप्तचर विभाग की टीम मंदिर में पहुंची और तलाशी शुरू कर दी। मंदिर के पुजारी से पूछताछ की तो पता चला कि यहां पर रासराज दास राजपूत के नाम से एक पाकिस्तानी है। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली तो मोबाइल फोन, दो सिम, भारत के बने हुए पैन कार्ड व आधार कार्ड, पाकिस्तानी वोटर कार्ड, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद कि हैं। मंदिर के बंद कमरे में भी पुलिस ने उससे पूछताछ की है। देर शाम को अंधेरा होने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है, मगर देर रात तक उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो सका था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।