Move to Jagran APP

बहादुरगढ़ के बालगृह से दीवार फांद कर फरार हुईं चार लड़कियां, हड़कंप

बहादुरगढ़ के उमंग बालगृह से चार लड़कियां फरार हो गईं। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक लड़की को बरामद कर लिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 06:00 PM (IST)
बहादुरगढ़ के बालगृह से दीवार फांद कर फरार हुईं चार लड़कियां, हड़कंप
बहादुरगढ़ के बालगृह से दीवार फांद कर फरार हुईं चार लड़कियां, हड़कंप

जेएनएन, बहादुरगढ़। यहां बालगृह से चार नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं। इससे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि ये लड़कियां बालगृह की चारदीवारी फांद कर फरार हुई। उनकी तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर एक लड़की को साेनीपत के खरखौदा में बरामद कर लिया गया। अन्‍य लड़कियाें की तलाश की जा रही है।

loksabha election banner

घटना उमंग बालगृह की है। जानकारी के अनुसार, बालगृह से चार लड़कियां बृहस्‍पतिवार को बालगृह से रात में खाना खाने के बाद चारदीवारी को फांद कर बाहर निकल गईं। बताया जाता है कि लडकियाें ने बाहर निकलने के बाद ऑटो किराये पर लेकर सोनीपत पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें: इमरान के शपथ ग्रहण में शामिल होने को सिद्धू पाक रवाना, 15 दिन का मिला है वीजा

इस बारे में जब बालगृह के प्रबंधन के हाेश उड़ गए। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और आनन-फानन में अपने स्‍तर पर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने एफआइअार दर्ज कर लड़कियों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। बाद में एक लड़की को सोनीपत के खरखौदा से बरामद किया गया। पुलिस तीन अन्‍य लड़कियों की तलाश की जा रही है।

बताया जाता है कि फरार तीन लड़कियों को रोहतक के बालगृह से बहादुरगढ़ के बालगृह लाया गया था। इन लड़कियों को करीब दो माह पहले यहां लाया गया था। दो लड़कियां चार साल से बालगृह में रह रही हैं। बताया जाता है कि चारों लड़कियों ने पहले ही फरार होने की साजिश रच ली थीं। देर रात खाना खाने के बाद वे सबके सोने के बाद बालगृह से निेकल गईं। बरामद लड़की ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि बालगृह में उनका मन नहीं लग रहा था। इसी लिए वे फरार हुईं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.