बरोदा उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : राठी
इनेलो के मुख्य कार्यकर्ताओं की हलका स्तरीय बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के रोहतक रोड स्थित कार्यलय में हुई। बैठक की अध्यक्षता झज्जर जिला प्रधान सेवानिवृत एसपी रामकिशोर चाहर ने की।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : इनेलो के मुख्य कार्यकर्ताओं की हलका स्तरीय बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के रोहतक रोड स्थित कार्यलय में हुई। बैठक की अध्यक्षता झज्जर जिला प्रधान सेवानिवृत एसपी रामकिशोर चाहर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कार्यकर्ताओं को बरोदा उपचुनाव के लिए पूरी मेहनत से तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में कार्यकर्ता इनेलो उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें, ताकि इनेलो एक बार दोबारा से मजबूत पार्टी बनकर उभरे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। इसी संदर्भ में उन्होंने सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की और कार्यकर्ताओं को पूरी लगन व मेहनत से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर पंडित खेमचंद भारद्वाज, हरीश बतरा, राजसिंह वर्मा, महेंद्र राठी, भगते पहलवान, महासिंह चोपडा, अशोक परनाला, ईश्वर कादयान, अलीशेर खान व मास्टर वेद सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया। बैठक में मंच संचालक पैक्स के निदेशक रामनिवास सैनी ने किया। बैठक में नीलम ढिल्लो, पूनम सैनी, राजबीर परनाला, सतीश नंबरदार, श्यामलाल गुप्ता, पार्षद शशि कुमार, योगेंद्र राठी, कंवल सिंह यादव, अतर सिंह पंडित, जयसिंह गिधालिया, कृष्ण सराय, बलजीत राठी, कोच चरण सिंह राठी, खजान सिंह, लीलू छिल्लर, महासिंह खत्री, तेजा सहरावत, सहदेव नंबरदार, दलीप प्रधान, करतार चेयरमैन, युवा शहरी प्रधान अरुण गोयल, अंकित दलाल, भारत नागपाल आदि मौजूद थे।
------------