Move to Jagran APP

घर में सो रही महिला की हत्या, बनी रहस्य

रेलवे लाइनपार की सुभाष नगर कालोनी में शुक्रवार की रात घर में सो रही एक महिला की मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी गई। मगर किसने और क्यों इस पर अभी रहस्य का पर्दा गिरा है। फिलहाल तो शक जताया है कि घर में चोर घुसे और उन्होंने महिला को मार डाला। पुलिस ने इसी आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद के कर्सोला गांव का मूल निवासी सुनील परिवार के साथ कई साल से यहां सुभाष नगर में रहता है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 06:16 AM (IST)
घर में सो रही महिला की हत्या, बनी रहस्य
घर में सो रही महिला की हत्या, बनी रहस्य

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

रेलवे लाइनपार की सुभाष नगर कालोनी में शुक्रवार की रात घर में सो रही एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मगर किसने और क्यों, इस पर अभी रहस्य का पर्दा गिरा है। फिलहाल तो शक जताया है कि घर में चोर घुसे और उन्होंने महिला को मार डाला। पुलिस ने इसी आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद के कर्सोला गांव का मूल निवासी सुनील परिवार के साथ कई साल से यहां सुभाष नगर में रहता है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी संगीता (32) और दो बेटियों रिया (4) व डिपी (1) के साथ सोया हुआ था। सुनील ने बताया है कि सुबह चार बजे उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी अचेत थी। उसके मुंह व गले पर निशान थे। उसे लेकर वह अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक बच्ची की हालत भी बिगड़ गई। उसे उल्टी आने के बाद अस्पताल लाया गया। बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। इधर, मृतका संगीता की मौत का पता लगते ही झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव से उसे मायके के लोग दौड़ पड़े। पुलिस ने संगीता के पिता जयभगवान के बयान पर केस दर्ज किया है। चोरों पर जताया शक :

वैसे तो सुनील, संगीता और दोनों बच्चियां एक ही कमरे में सो रहे थे। ऐसे में संगीता की हत्या पूरी तरह रहस्य के घेरे में है, मगर मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संगीता के घर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा था। ऐसे में शक है कि रात को चोर घर में घुसे होंगे और उन्होंने ही संगीता की जान ली होगी। चोरी क्या हुआ है, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। इधर, पुलिस की सिफारिश पर डाक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इससे पहले फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की। 2010 में हुई थी शादी :

पुलिस ने बताया कि सुनील और संगीता की शादी नवंबर 2010 में हुई थी। संगीता चार भाई-बहनों में बड़ी थी। उसकी दो बेटियां हैं। संगीता फिलहाल गर्भवती थी। वर्जन..

मृतका के पिता ने जो शिकायत दी, उसके आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

--देवेंद्र कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.