युवक की हत्या कर खेतों में फेंका शव
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानौंदा गाव के खेतों में एक युवक
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानौंदा गाव के खेतों में एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या करके शव यहां फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार को किसान खेतों में पहुचे, तब घटना की जानकारी मिली। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके मुंह व गुप्ताग पर गहरी चोट के निशान है। आशका है कि तेज धार हथियारों से हमला किया गया। पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के जिलों से संपर्क साध रही है।
कानौंदा गाव में किसान राजेंद्र व अन्य बृहस्पतिवार की सुबह खेतों में पहुचे तो नहर के साथ लगते खेत में उगी घास के बीच शव नजर आया। पुलिस को सूचना दी गई। इस पर थाना सदर से एसएचओ जसबीर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुचे। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पाई। कहीं और की गई हत्या :
पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। उसकी हत्या कहीं और की गई। बाद में शव को यहा डाला गया है। शरीर का नीचे का हिस्सा नग्न हालत में था। ऊपरी हिस्से पर कमीज है। उस पर किसान टेलर, छोटूराम नगर की चिट लगी है। मुंह पर गहरी चोट के निशान है। किसी तेजधार हथियार से कई वार किए जाने की आशका है। गुप्ताग के पास भी कई चोट के निशान मिले है। दाहिना कान भी कटा हुआ मिला। जबड़े पर ज्यादा चोट मारे जाने से दात भी बाहर निकले हुए थे। मृतक की पहचान के बाद सुलझेगी गुत्थी
पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है। खेत मालिक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है, लेकिन मृतक की पहचान के बिना पुलिस की जाच थम गई है। पुलिस ने दिल्ली और प्रदेश के पड़ोसी जिलों से संपर्क साधा है। वहा से लापता लोगो का रिककॅर्ड मागा गया है। देर सायं तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में मृतक कौन था, उसकी हत्या किसने और क्यों की, ये सभी सवाल अनसुलझे है। वर्जन..
फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जब मृतक के बारे में जानकारी मिलेगी, उसके बाद ही जाच आगे बढ़ेगी।
--जसबीर सिंह, एसएचओ, सदर बहादुरगढ़।