सुबह-शाम ठिठुरन, दोपहर में धूप से मिल रही राहत
की ठंड से कंपकंपी छूट रही है। न्यूनतम तापमान वैसे तो 6 डिग्री के स्तर पर है मगर पाला जमने से सुबह और शाम को ठिठुरन ने जनजीवन को प्रभावित किया हुआ। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस बार अभी तक धुंध का दौर शुरू न होने से सड़क और रेल मार्ग पर राहत है। इस माह के दूसरे सप्ताह हुई हल्की बारिश के बाद से ही ठंड में इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान मे कमी आई है। रविवार को यह 6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। हल्की सर्द बयार का दौर चल रहा है। दोपहर में तो सूर्य की तेज धूप से राहत मिल रही है लेकिन सुबह और शाम को ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस समय कई जगह ठंड से बचा
जागरण संवादादता, बहादुरगढ़ :
सुबह-शाम की ठंड से कंपकंपी छूट रही है। न्यूनतम तापमान वैसे तो 6 डिग्री के स्तर पर है मगर पाला जमने से सुबह और शाम को ठिठुरन ने जनजीवन को प्रभावित किया हुआ। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस बार अभी तक धुंध का दौर शुरू न होने से सड़क और रेल मार्ग पर राहत है।
इस माह के दूसरे सप्ताह हुई हल्की बारिश के बाद से ही ठंड में इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान मे कमी आई है। रविवार को यह 6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। हल्की सर्द बयार का दौर चल रहा है। दोपहर में तो सूर्य की तेज धूप से राहत मिल रही है लेकिन सुबह और शाम को ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस समय कई जगह ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलने लगे हैं। हालांकि इस बार अभी तक धुंध का दौर शुरू नहीं हुआ है। दिसंबर बीतने को है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक महीने तक ठंड गहराएगी। इस बीच ठंड का मौसम वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा माना जाता है, लेकिन दिल के मरीजों को इस मौसम में विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।