अलग-अलग जगहों से महिला व युवक लापता
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : अलग-अलग मामलों में एक महिला व युवक लापता हो गए। पुलिस दोना
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
अलग-अलग मामलों में एक महिला व युवक लापता हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अभी उनका कोई सुराग नही मिला है।
शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमआइइ चौकी प्रभारी दिलावर सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र से एक महिला 17 सितंबर को लापता हो गई। वह अस्पताल जाने के लिए निकली थी, मगर वापस नहीं लौटी। उसके पिता की सूचना पर मामला दर्ज किया गया है। एएसआइ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम महिला की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर छोटूराम नगर निवासी अमरजीत ने लाइन पार थाना पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसका भतीजा अरुण (19) उसके पास आया हुआ था और उसके साथ कंपनी में काम करता था। 15 सितंबर को सुबह 9 बजे कंपनी में जाने के लिए निकला था, मगर वहा नहीं पहुंचा। तब से अरुण का कुछ पता नही है।