Move to Jagran APP

रोडवेज हड़ताल के समर्थन में आज सड़कों पर उतरेंगे कई विभागों के कर्मचारी

रोडवेज हड़ताल के समर्थन में आज सड़कों पर उतरेंगे र्कई विभागों के कर्मचारी

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM (IST)
रोडवेज हड़ताल के समर्थन में आज सड़कों पर उतरेंगे कई विभागों के कर्मचारी
रोडवेज हड़ताल के समर्थन में आज सड़कों पर उतरेंगे कई विभागों के कर्मचारी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में एचएसईबी वर्कर यूनियन से जुड़े बिजली कर्मियों की हड़ताल शुरू होने के बाद अब अन्य विभागों के कर्मचारी भी एकजुट होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को कर्मचारी शहर में जुलूस निकालेंगे। इसमें कई विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे।

loksabha election banner

मंगलवार को बिजली कर्मचारियों की एचएसईबी वर्कर यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी, जो बुधवार को भी जारी रही। यहां के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस हड़ताल से निगम में सेवाएं प्रभावित हो गई हैं और लोग परेशान होने लगे हैं। रोजमर्रा के काम रुक रहें हैं। जो कर्मचारी फिलहाल हड़ताल पर नहीं हैं, उनसे काम चलाया जा रहा है। एचएसईबी यूनियन के नेता जयकंवार छिकारा व बिजेंद्र फौगाट ने बताया इस मामले में आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। संगठन के सभी कर्मचारी रोडवेज कर्मियों के साथ हैं, जब तक उनकी मांग पूरी नही होती, तब तक एचएसईबी यूनियन भी हड़ताल जारी रखेगी। ---कई तरह के काम नहीं हो रहे बिजली निगम में इस हड़ताल के कारण कई तरह के कार्य रुक गए है। इसके कारण लोग परेशान हो रहें हैं। अभी तो दूसरी यूनियन ने हड़ताल का फैसला नहीं लिया है। इसलिए कुछ काम चल रहा है। अधिकारी भी यह मान रहें हैं कि यदि दूसरी यूनियन ने हड़ताल कर दी तो मुश्किल आएगी। अब बृहस्पतिवार को होने वाले प्रदर्शन पर प्रशासन की नजर टिकी हुई है। यह देवी लाल पार्क से बस स्टैंड और फिर बाजारों में होगा। बुधवार को एचएसईबी यूनियन की ओर से रवींद्र देशवाल, श्याम ¨सह, रामनिवास, नरेंद्र धनखड़, पंकज, दिनेश, साहिल, धनराज, राजकुमार, बिजेंद्र, संजीत, नवीन, नरेंद्र ने भी हड़ताली र्किमयों को संबोधित किया। -- कर्मचारियों की एक यूनियन की हड़ताल से काम प्रभावित हो रहा है। अब जो कर्मचारी ड्यूटी पर हैं, उन्हीं से काम चलाया जा रहा है। सभी को इधर-उधर बांट दिया है, ताकि काम न रुके।

--रामपाल ¨सह, एक्सईएन, बिजली निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.