डयूटी से लौट रहे फैक्टरी कर्मी से लूटपाट
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सेक्टर-17 स्थित जूता कंपनी में ड्यूटी करके वापस लौट रहे ए
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
सेक्टर-17 स्थित जूता कंपनी में ड्यूटी करके वापस लौट रहे एक कर्मचारी से रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने लूटपाट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियो का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के महरा विर्जुक का मूल निवासी शकर शरण बहादुरगढ़ के दयानंद नगर में किराये पर रहता है और सेक्टर-17 के प्लाट नंबर 253 में चल रही जेआर शूज कंपनी में काम करता है। सोमवार की रात को वह डयूटी करके घर वापस जा रहा था। सेक्टर-9 चौकी के एरिया में मेट्रो मोड़ पर पहुचा तो वहा पर तीन युवकों ने उसे घेर लिया। उनमें से एक बाइक पर ही बैठा रहा जबकि शेष दो ने उसे धमकी देकर उसका पर्स व जरूरी कागजात छीन लिए। उसके पर्स में आठ हजार रुपये थे। इसके अलावा वोटर कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी ले गए। डर के मारे वह बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
घटना से कामगारों में दहशत का माहौल :
यहा की कंपनियों में काम करने वाले दूसरे प्रदेशों के कामगारों के साथ क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अक्सर हो रही है। कभी हथियार के बल पर तो कभी डरा धमकाकर आपराधिक तत्व उनसे पैसे छीन ले जाते है। ऐसी कई वारदातों को पुलिस ने सुलझाया भी है, लेकिन वारदातों का सिलसिला भी लगातार जारी है।
वर्जन..
घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जाच की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं मिला है। जैसे ही कोई जानकारी मिलती है तो जाच आगे बढ़ाई जाएगी।
--अमित एएसआइ, सेक्टर-9 पुलिस चौकी