केएमपी पर कोहरे में ट्रक से टकराई इको गाड़ी, बाल-बाल बचा परिवार
दो दिन से छा रहा कोहरा परेशानी का सबब बन रहा है। बुधवार को भी कोहरा छाने से जनजीवन की रफ्तार धीमी रही। इस बीच केएमपी एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की रात एक इको गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हालांकि गाड़ी में सवार उत्तर प्रदेश का परिवार बाल-बाल बच गया। एक-दो लोगों को हल्की खरोंच आई। पिछली दो रातों से और सुबह के समय कई घंटो तक कोहरा छा रहा
-दो दिन से जारी कोहरे के कारण धीमी पड़ी जनजीवन की रफ्तार
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
दो दिन से छा रहा कोहरा परेशानी का सबब बन रहा है। बुधवार को भी कोहरा छाने से जनजीवन की रफ्तार धीमी रही। इस बीच केएमपी एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की रात एक इको गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हालांकि गाड़ी में सवार उत्तर प्रदेश का परिवार बाल-बाल बच गया। एक-दो लोगों को हल्की खरोंच आई।
पिछली दो रातों से और सुबह के समय कई घंटों तक कोहरा छा रहा है। दोपहर के समय धूप निकल रही है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। इस दिन अधिकतम 16 और न्यूनतम 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम के बार-बार रंग बदलने से ठंड बरकरार है। अब दो दिनों से कोहरा छा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश नहीं होती है तो इस महीने के आखिर तक लगातार कोहरा ही छाएगा। पुलिस की सलाह, वाहनों की गति धीमी रखे :
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि कोहरे में वाहनों की गति धीमी रखे। खासकर केएमपी, नेशनल हाइवे पर संभलकर चलें। पुलिस के समन्वयक सतप्रकाश एएसआइ ने बताया कि बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगाएं।