Move to Jagran APP

जनक्रांति रथयात्रा से भाजपा सरकार में मचा हड़कंप

जागरण संवाददाता, झज्जर : पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल रविवार को अपने समर्थकों के साथ पू

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 11:48 PM (IST)
जनक्रांति रथयात्रा से भाजपा सरकार में मचा हड़कंप
जनक्रांति रथयात्रा से भाजपा सरकार में मचा हड़कंप

जागरण संवाददाता, झज्जर : पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल रविवार को अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की महेंद्रगढ़ में जनक्रांति रथयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुई। भुक्कल ने कहा कि जनक्रांति रथयात्रा से भाजपा सरकार में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले लोस व विस चुनावों में कांग्रेस के लिए सत्ता पथ तैयार करने वाली यात्रा साबित होगी। कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में जो विकास हुए हैं अब जनता उन्हें याद कर रही है। कारण कि भाजपा ने केवल जनता को धोखा देने का काम किया है। आज हर वर्ग भाजपा की नीतियों से दु:खी है।

loksabha election banner

इसी कड़ी में जिला के अंतर्गत आने वाले बेरी एवं बादली विस क्षेत्र से भी कांग्रेसी नेता एवं समर्थक बड़ी संख्या में महेंद्रगढ़ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। पिछले कई दिनों से रैली को कामयाब बनाने में जुटे मार्कि¨टग बोर्ड के पूर्व चेयरमेन नरेश हसनपुर ने रविवार को यात्रा में शामिल होने से पूर्व अपने समर्थकों के साथ विचार विमर्श किया। यहां उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से प्रदेश में माहौल बना हुआ है उससे यह तो स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस के हाथ में सत्ता की चाबी सौंपने का मन बना चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि इसी उत्साह के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार एवं प्रसार कयिा जाए।

बादली विस क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके डॉ. कुलदीप वत्स भी अपने समर्थकों के साथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए काफिले के साथ रवाना हुए। डॉ. वत्स ने कहा कि भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के शासन काल में हुए कार्यों की बदौलत ही सूबे का देश में नाम चमका था। जबकि आज भाजपा ने किसी भी स्तर पर किसी भी वर्ग के कोई ठोस कार्य नहीं किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.