गरीब व जरूरतमदों को भेंट किए गर्म वस्त्र व खाद्य सामग्री
नया गांव के समाजसेवी रामकवार सैनी ने शहर की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों के बीच जाकर उन्हें साड़ी, कंबल, शॉल, जुराबे, गर्म टोप व छोटे बच्चों को गर्म वस्त्र व खाद्य सामग्री भेंट की। इससे पहले रामकवार सैनी ने अपने निवास पर हवन एवं भजन कीर्तन का धार्मिक कार्यक्रम किया। हवन यज्ञ में उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों सहित आहुति डालते हुए सभी के सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किया।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: नया गांव के समाजसेवी रामकवार सैनी ने शहर की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों के बीच जाकर उन्हें साड़ी, कंबल, शॉल, जुराबे, गर्म टोप और छोटे बच्चों को गर्म वस्त्र और खाद्य सामग्री भेंट की। इससे पहले रामकवार सैनी ने अपने निवास पर हवन एवं भजन कीर्तन का धार्मिक कार्यक्रम किया। हवन यज्ञ में उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों सहित आहुति डालते हुए सभी के सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किया।