पुलिस ने अब कहा, बुलंदशहर निवासी सन्नी दोषी नहीं
बुधवार को बुलंदशहर से स्वास्थ्य टीम ने पुलिस के साथ मिलकर भ्रूण ¨लग जांच मामले में सन्नी नामक युवक को पकड़ कर लाई थी वह निर्दोष निकला। जांच के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि गलत सूचना के कारण पकड़ा गया था लेकिन जांच में स्थिति साफ होने पर छोड़ दिया गया। टीम ने बुधवार को बुलंदशहर स्थित शुभम अस्पताल से गुरुग्राम पुलिस ने सन्नी नामक युवक को गिरफ्तार किया था। जबकि वह इस तरह के काम में शामिल नहीं था। एसीपी सिटी राजीव यादव ने बताया कि 30 दिसंबर को गुरुग्राम में भ्रूण ¨लग जांच करने में जिस गिरोह को पकड़ा था उन्होंने गलत जानकारी दी थी जिस कारण सन्नी को पकड़ा गया था। जबकि सन्नी भ्रूण ¨लग जांच करने जैसे गैरकानूनी काम में शामिल नहीं था। जब जांच हुई, तो स्थिति साफ हुई और सन्नी को छोड़ दिया गया था।
जासं, गुरुग्राम: बुधवार को बुलंदशहर से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुलिस के साथ मिलकर भ्रूण ¨लग जांच मामले में पकड़कर लाए गए सन्नी दोषी नहीं मिले। जांच के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गलत सूचना के कारण उसे हिरासत में लिया गया था लेकिन जांच में स्थिति साफ होने पर छोड़ दिया गया।
एसीपी सिटी राजीव यादव ने बताया कि 30 दिसंबर को गुरुग्राम में भ्रूण ¨लग जांच करने में जिस गिरोह को पकड़ा था, उन्होंने गलत जानकारी दी थी जिस कारण सन्नी को पकड़ा गया था। सन्नी भ्रूण ¨लग जांच करने जैसे गैरकानूनी काम में शामिल नहीं था। जब जांच हुई, तो स्थिति साफ हुई और उसे छोड़ दिया गया।