Move to Jagran APP

बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने निगरानी घटाई, हरियाणा पुलिस ने बढ़ाई

सरकार के आदेश के बाद से ही दिल्ली बॉर्डर पर फिर सख्ती चल रही है। दो दिन से हरियाणा पुलिस ने दिल्ली से आने वालों के लिए रोक और चेकिग बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:15 AM (IST)
बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने निगरानी घटाई, हरियाणा पुलिस ने बढ़ाई
बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने निगरानी घटाई, हरियाणा पुलिस ने बढ़ाई

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सरकार के आदेश के बाद से ही दिल्ली बॉर्डर पर फिर सख्ती चल रही है। दो दिन से हरियाणा पुलिस ने दिल्ली से आने वालों के लिए रोक और चेकिग बढ़ा दी है।

loksabha election banner

शनिवार को भी हरियाणा में एंट्री आसान नही थी। अनुमति वाले वाहन ही आ सके। उधर, दिल्ली पुलिस की ओर से अब निगरानी कम कर दी गई है। फिलहाल यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनात भी कम कर दी है। अब दिल्ली में वाहनों का प्रवेश पहले के मुकाबले ज्यादा हो रहा है। इसी तरह दिल्ली से वाहन भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। मगर कोरोना के मामले बढ़ने के बाद से प्रदेश सरकार ने फिर दिल्ली की सीमाओं को सील करने के आदेश दिए थे। ऐसे में शुक्रवार से वही वाहन दिल्ली से बहादुरगढ़ आ पा रहे हैं, जिनको पास जारी किया गया है या फिर वे आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं। अब पहले से कम है पुलिस बल

टीकरी बॉर्डर पर एक तरफ दिल्ली पुलिस का नाका है और दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस का। दोनों ही नाकों पर पहले जितना पुलिस बल नहीं है। मगर, दो दिनों से हरियाणा पुलिस की टीम ज्यादा अलर्ट है। एक बार फिर दिल्ली से कोरोना के कैरी होकर आने की चिता में सरकार के आदेश के बाद बॉर्डर पर यह सख्ती बढ़ा दी गई है ताकि जरूरी वाहनों के जरिये ही लोग दिल्ली से प्रदेश में आ पाएं। हालांकि अब पहले से कई गुना वाहनों की आवाजाही हो रही है। चेकिग में लग रही लंबी लाइन

बार्डर पर वाहनों का आवागमन ही इतनी संख्या में हो रहा है कि दो वाहनों को भी रोककर चेकिग करो तो पीछे लंबी लाइन लग रही है। ऐसे में पुलिस अब तो मोटे तौर पर ही चेकिग कर रही है। कुछ वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है मगर वे दिल्ली से घूमकर फिर आ जाते हैं। सरकार के आदेश के बाद दिल्ली की सीमाओं पर फिर से पहरा कड़ा किया गया है। जरूरी और अनुमति वाले वाहनों को ही प्रदेश में प्रवेश की इजाजत है। बाकी को वापस लौटाया जा रहा है।

- अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.