Move to Jagran APP

जागरण विशेष: सरकारी कालेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को घर से कालेज तक यातायात के साधन मुहैया कराएगी सरकार

??????? ?? ??????? ?? ??? ??? ?? ???? ????? ???? ????????? ?? 12??? ?? ??? ??????? ??? ???? ?????? ?? ????? ?? ????? ?? ??????? ??????? ?? ?????? ?? ?????? ?? ???? ?????? ??? ???? ???? ????? ??????? ??? ???? ?????? ?? ??? ???????? ?????? ?? ?????? ?????? ?? ????? ????? ?? ??? ????? ?? ?????????? ??? ????? ?? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:22 AM (IST)
जागरण विशेष: सरकारी कालेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को घर से कालेज तक यातायात के साधन मुहैया कराएगी सरकार
जागरण विशेष: सरकारी कालेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को घर से कालेज तक यातायात के साधन मुहैया कराएगी सरकार

कृष्ण वशिष्ठ, बहादुरगढ़:

loksabha election banner

हरियाणा की बेटियां अब बीच में ही अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ेंगी। वे 12वीं के बाद कालेजों में उच्च शिक्षा भी आसानी से हासिल कर सकेंगी। यातायात के साधनों की समस्या अब उनके रास्ते में आड़े नहीं आएगी। बेटियों में उच्च शिक्षा के लिए दिलचस्पी बढ़ाने और उन्हें रोजगार के काबिल बनाने के लिए सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। बेटियों को घर से कालेज लाने व छोड़ने के लिए सरकार की ओर से यातायात के साधन मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ सरकारी कालेजों में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए मुहैया कराई जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सरकारी कालेजों के प्राचार्याें को पत्र लिखकर अपने जिलों के यातायात अधिकारियों के साथ मिलकर लड़कियों को यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए रूट चार्ट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। रूट चार्ट निर्धारित होते ही सरकार की ओर से लड़कियों को कालेज तक के सफर के लिए यातायात के साधन मुहैया करा दिए जाएंगे।

प्रदेश में 155 सरकारी कालेज हैं। इन कालेजों में एक लाख 10 हजार 141 लड़कियां पढ़ती हैं। विभाग ने जिला वाइज, कालेज वाइज गांवों व कस्बों से सरकारी कालेजों में पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या अनुसार लिस्ट भेजकर रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि हर लड़की के लिए घर से कालेज तक का सफर पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लड़कियों की शिक्षा के रेशियो में सुधार लाया जा सके। यातायात के सुरक्षित साधन मुहैया करवाकर लड़कियों में उच्च शिक्षा के लिए रूचि पैदा करना भी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। फिलहाल प्रदेश के 173 रूटों पर 181 महिला बसें चलाई जा रही हैं। हालांकि धरातल पर ये बसें कम ही चलती हैं। ऐसे में रूट निर्धारित होने के बाद उन पर विशेष रूप से रोडवेज बसें ही चलाने का निर्णय लिया गया है। छोटे मार्गाें पर सरकार की ओर से यातायात के अन्य साधन भी मुहैया कराए जा सकते हैं। वर्जन...

सरकारी कालेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को घर से कालेज लाने व छोड़ने के लिए यातायात के साधन मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए हर जिले में कालेज प्रबंधन व यातायात विभाग के अधिकारियों को रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रूट चार्ट बनते ही लड़कियों को यह सुविधा जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएगी। फिलहाल इन रूटों पर रोडवेज की बसें ही चलाने का निर्णय लिया गया है।

-हेमंत वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर कोर्डिनेशन, उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा। वर्जन..

विभाग का पत्र हमें मिल गया है। लड़कियों की संख्या व उनके गांवों के हिसाब से रूट चार्ट तैयार करवाया जा रहा है। जल्द ही इसे फाइनल करके सूची विभाग मुख्यालय में भेज दी जाएगी। यह सरकार का बहुत ही अच्छा कदम है।

- जगपाल कौशिक, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, बहादुरगढ़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.