बिना किसी भेदभाव के प्रदेश का विकास करा रही है सरकार
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: भारतीय जनता पार्टी सही मायने में साफ नीयत से सही विकास का काम
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
भारतीय जनता पार्टी सही मायने में साफ नीयत से सही विकास का काम कर रही है। भाजपा के झज्जर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल की मौजूदगी में विवेकानंद नगर के लोगों ने ये बात कही है। दरअसल पार्टी की नीतियों और सरकार के कायरें को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बिजेंद्र दलाल ने जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत दलाल रविवार को शहर की विवेकानंद नगर कालोनी में लोगों से मिलने पहुंचे थे।
दलाल ने लोगों के बीच बैठते हुए सबसे पहले उनका कुशलक्षेम पूछा और उसके बाद सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यो की जानकारी भी दी। दलाल ने बताया कि भाजपा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन 2 हजार रुपये करने का वादा किया था। जिसे पूरा करते हुए सरकार ने आने वाले नवंबर महीने से बुढ़ापा पेंशन 2 हजार रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में बाजरे की सरकारी खरीद होने वाली है। लोगों ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पूरा ईमानदार बताया और कहा कि आने वाले चुनाव में भी वो सब भाजपा का साथ देंगे ताकि देश लगातार तरक्की करता रहे।
इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप दलाल, सुरेंद्र राणा, महेंद्र सिंह अहलावत, जय सिंह राठी, रोहतास राठी, करणे, राम संजीवन, रणबीर, हरि सिंह सैनी, चाद दलाल और विरेंद्र जाखौदा भी मौजूद रहे।