छात्राओं ने जाना पर्यावरण और आत्मरक्षा का महत्व
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साप्ताहिक एनएसएस कैंप में दूसरे दिन छात्राओं ने आत्मरक्षा व पर्यावरण के महत्व को जाना। इस दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। पर्यावरण सुरक्षा के लिए रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में एनएसएस कैंप के दूसरे दिन प्राचार्या तारावंती जून व प्रोग्राम अधिकारी स्नेहलता की अध्यक्षता में स्वयं सेविकाओं ने योगा
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साप्ताहिक एनएसएस कैंप में दूसरे दिन छात्राओं ने आत्मरक्षा व पर्यावरण के महत्व को जाना। इस दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। पर्यावरण सुरक्षा के लिए रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में एनएसएस कैंप के दूसरे दिन प्राचार्या तारावंती जून व प्रोग्राम अधिकारी स्नेहलता की अध्यक्षता में स्वयं सेविकाओं ने योगा और आत्मरक्षा एक्सपर्ट ईशांत राठी द्वारा आत्मरक्षा के गुर सीखे। स्वयं सेविकाओं ने अपनी रक्षा तथा पर्यावरण रक्षा के लिए शपथ ली तथा जागरूकता रैली द्वारा आस-पास के लोगों को जागरूक किया। प्रोग्राम अधिकारी स्नेहलता ने छात्राओं को साफ-सफाई का महत्व बताया तथा सभी के साथ साफ-सफाई करके उसके महत्व को वास्तव में कार्य रूप दिया।