Move to Jagran APP

नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए महिलाओं से मांगे आवेदन

जागरण संवाददाता, झज्जर: भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिलाओं

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:26 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:26 PM (IST)
नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए महिलाओं से मांगे आवेदन
नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए महिलाओं से मांगे आवेदन

जागरण संवाददाता, झज्जर:

loksabha election banner

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिलाओं व संस्थाओं से नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवदेन मांगे हैं।

उपायुक्त सोनल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, संस्थाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च 2019 को सम्मानित किया जाएगा। नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निश्चित की गई है। नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली भेजे जाने हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए महिलाओं व संस्थाओं के लिए अलग-अलग प्रोफार्मा बनाए गए हैं। नारी शक्ति पुरस्कार के आवदेन के लिए इच्छुक महिला व संस्था जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास लघु सचिवालय झज्जर से मार्ग दर्शन व प्रोफामा प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की छंटनी व पुरस्कार के लिए चयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयन कमेटी द्वारा किया जाएगा। नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की घोषणा 20 फरवरी को की जाएगी तथा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चयनित उम्मीदवारों व संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में 40 महिला व संस्थाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार के तहत एक लाख रूपये तथा प्रमाण पत्र दिया जाता है। नारी शक्ति पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में महिला की आयु 25 वर्ष से अधिक होनी चाहिए वहीं संस्था के लिए कम से कम पांच वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.