विभाग ने एईआरबी से लिए लाइसेंस, अब सील नही होगी अल्ट्रासाउड मशीन
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के सिविल अस्पताल की अल्ट्रासाउड मशीन अब सील नहीं हो
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
शहर के सिविल अस्पताल की अल्ट्रासाउड मशीन अब सील नहीं होगी। एईआरबी (नाभिकिय ऊर्जा नियामक बोर्ड) की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद विभाग ने जरूरी लाइसेंस हासिल कर लिए है। इसके साथ ही विभाग की ओर से अस्पताल में पोर्टेबल मशीन की सील हटवाने के लिए भी पत्र लिखेगा।
दरअसल, पिछले दिनों शहर में चेकिंग के लिए आई एईआरबी की टीम ने शहर के कई डायग्नोस्टिक सेंटरों के अलावा सिविल अस्पताल की पोर्टेबल अल्ट्रासाउड मशीन को भी सील कर दिया था। दूसरी मशीनों को भी सील करने के लिए टीम ने चेताया था और एक माह में जरूरी लाइसेंस न लेने पर अन्य मशीनों को भी सील करने के लिए नोटिस जारी किया था। इससे विभाग में खलबली मची और आनन-फानन में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई।
विभाग ने लिए तीन लाइसेंस
स्वास्थ्य विभाग ने बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउड व्यवस्था के लिए तीन लाइसेंस हासिल कर लिए है। ऐसे में अब न तो कोई अन्य मशीन सील होगी और जो मशीन सील हो रखी है, उसकी सील भी खुल जाएगी। इसके लिए विभाग एईआरबी को पत्र लिखेगा। माना जा रहा है कि वहा से अनुमति मिलते ही स्थानीय स्तर पर ही मशीन की सील को हटा दिया जाएगा। एईआरबी के निर्देशानुसार ही अस्पताल के अल्ट्रासाउड कक्ष में तकनीकी रूप से बदलाव भी किया गया है। बता दें कि एईआरबी की ओर से कहीं पर भी अल्ट्रासाउड की व्यवस्था में यह परखा जाता है कि वहा रेडियेशन से बचाव को लेकर क्या व्यवस्था की गई है और इसके लिए लाइसेंस भी लिया गया है या नहीं। मानकों का पालन न होने पर ही शहर में कई जगहो पर पिछले महीने बोर्ड की टीम ने अल्ट्रासाउड मशीनों को सील कर दिया था।
प्राइवेट मशीनों की सील खुलने में लग सकता है वक्त
शहर के कई डायग्नोस्टिक सेंटरो की अल्ट्रासाउड मशीन भी सील की गई थी। बताया जा रहा है कि इनकी सील खुलने में वक्त लगेगा। इन सेंटरों के पास किसी तरह का कोई लाइसेंस नही है। अल्ट्रासाउड मशीन के रेडियेशन से बचने के लिए अलग कक्ष चाहिए, वे भी इन सेंटरो पर नही है।
वर्जन..
लाइसेंस के लिए टीम के आने से पहले ही आवेदन किया गया था। इसकी सूचना दी गई थी। अब लाइसेंस मिल गया है। जल्द ही सील हुई मशीन भी खुल जाएगी।
-डा. वीरेद्र अहलावत, अस्पताल के प्रशासक