CNG के दाम में भारी उछाल, नई कीमत से NCR के लोग हैरान; बहादुरगढ़ के वाहन चालक भी होंगे प्रभावित
दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹3.89 बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो गई है, जिससे बहादुरगढ़ के वाहन चालक भी प्रभावित ...और पढ़ें
-1787997394848_m.webp)
दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़े। जागरण
HighLights
दिल्ली में सीएनजी ₹3.89 बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हुई।
बहादुरगढ़ के वाहन चालक भी दिल्ली में भरवाते हैं गैस।
लगातार मूल्य वृद्धि से चालकों की चिंताएं बढ़ीं, खर्च पर असर।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। शनिवार को दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
बता दें कि 3.89 रुपये की एकमुश्त हुई इस बढ़ोतरी का असर बहादुरगढ़ के उन वाहन चालकों पर भी पड़ेगा है, जो दिल्ली और हरियाणा में सीएनजी के दाम में अंतर होने के कारण टीकरी बॉर्डर के आसपास दिल्ली क्षेत्र में स्थित सीएनजी स्टेशनों से गैस भरवाते हैं।
बहादुरगढ़ में CNG की कीमत
दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब बहादुरगढ़ में भी कीमतों को लेकर वाहन चालकों और उपभोक्ताओं में संशय की स्थिति बन गई है। हालांकि, बहादुरगढ़ में इस महीने पहले ही दो बार सीएनजी के रेट बढ़ाए जा चुके हैं। यहां सीएनजी की कीमत अभी 93.90 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।
7 रुपये प्रति किलो का अंतर
दिल्ली और बहादुरगढ़ के सीएनजी रेट में अभी भी करीब सात रुपये प्रति किलो का अंतर है। यही वजह है कि बहादुरगढ़ के बड़ी संख्या में वाहन चालक, विशेषकर दिल्ली की ओर नियमित रूप से आने-जाने वाले चालक, टीकरी बार्डर पार कर दिल्ली में ही सीएनजी भरवाना पसंद करते हैं।
दिल्ली में शनिवार सुबह छह बजे से लागू हुई बढ़ोतरी के बाद यह अंतर कुछ कम हुआ है, लेकिन बहादुरगढ़ की तुलना में दिल्ली में सीएनजी अब भी सस्ती है। सीएनजी के दामों में लगातार बदलाव से ऑटो, कैब और अन्य सीएनजी वाहनों के चालकों की चिंता बढ़ गई है।
चालकों का कहना है कि ईंधन की कीमत बढ़ने से रोजाना के खर्च पर सीधा असर पड़ता है। वहीं, दिल्ली में रेट बढ़ने के बाद अब यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या बहादुरगढ़ में सीएनजी के दामों में भी आने वाले दिनों में कोई बदलाव किया जाएगा।
बताया गया कि फिलहाल बहादुरगढ़ में सीएनजी 93.90 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है। दिल्ली में नई कीमत लागू होने के बाद बहादुरगढ़ के वाहन चालकों की नजर अब स्थानीय स्तर पर सीएनजी के अगले रेट पर है।
अगस्त में 2 बार बढ़े NCG के दाम
बहादुरगढ़ में अगस्त महीने के दौरान सीएनजी की कीमत में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है। 5 अगस्त और 16 अगस्त को रेट बढ़ाए गए थे। दिल्ली में पहले से सस्ती सीएनजी मिलने के कारण बहादुरगढ़ के वाहन चालक टीकरी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली के सीएनजी स्टेशनों का रुख करते हैं।
दिल्ली में शनिवार को कीमत बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो होने के बाद दोनों क्षेत्रों के रेट का अंतर घटकर करीब 6.92 रुपये प्रति किलो रह गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 2 दिन ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल का एलान, ये हैं 9 प्रमुख मांगें
