होटल के बाहर मिला शव, मौत के कारणों का पता नहीं
गांव कानोंदा में एक होटल के पास एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है या फिर ठंड के कारण यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने शव की शिनाख्त कर घटना को इतफाक मानते हुए कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सोहटी निवासी 44 वर्षीय अशोक दो बच्चों का पिता था और गत देर शाम को वह कानौंदा के पास एक होटल के बाहर लेट गया। सुबह के समय वह मृत अवस्था में पाया गया। सुबह अशोक की मौत की सूचना मिलने
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
गांव कानोंदा में एक होटल के पास एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है या फिर ठंड के कारण यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने शव की शिनाख्त कर घटना को इतफाक मानते हुए कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सोहटी निवासी 44 वर्षीय अशोक दो बच्चों का पिता था और गत देर शाम को वह कानौंदा के पास एक होटल के बाहर लेट गया। सुबह के समय वह मृत अवस्था में पाया गया। सुबह अशोक की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही मनोज ने बताया कि उसकी मौत किन कारणों के चलते हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया गया है कि वह शराब का सेवन भी करता था। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।