बधाई मागने पर किन्नरों में फिर विवाद
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : बधाई मागने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में फिर स
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
बधाई मागने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में फिर से विवाद हो गया। इस झगड़े में कुछ किन्नरों को हल्की चोटे आई। बाद में दोनो पक्ष शहर थाना के बाहर जुट गए। दोनो ओर से एक दूसरे पर मारपीट व सामान छीनने आदि के आरोप लगाए गए है। पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है।
शहर के दयानंद नगर के सत्या गुट और कबीर बस्ती के डिंपल गुट के बीच बधाई मागने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार को फिर से ये दोनों गुट आमने-सामने हो गए। सत्या गुट से परी, रूपाली, ज्योति, तराना, सुरभि बुधवार को कसार के नजदीक बधाई मागने के लिए गए हुए थे। वहा डिंपल पक्ष के किन्नर भी आ गए। ज्योति ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष से 20-25 किन्नरो ने मिलरक उन पर हमला कर दिया। इसमें कुछ को हल्की-फुल्की चोटें आई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। दूसरी तरफ डिंपल पक्ष से सना, डिपल, आयशा ने कहा कि जब वे सेक्टर-16 में बधाई मागने के लिए गए हुए थे तो यहा उन्हें अचानक उनके विरोधी पक्ष के लोगों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ छीनाझपटी भी की गई। एक मोबाइल फोन भी छीन लिया। वर्जन.. दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। झगड़े में कौन-कौन शामिल रहे हैं और इसके पीछे असल वजह क्या है, इसकी जाच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--तेलूराम, एसएचओ शहर बहादुरगढ़