Move to Jagran APP

काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने दिया हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के नगरपरिषद के बाहर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों क

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Oct 2018 01:03 AM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 01:03 AM (IST)
काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने दिया हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन
काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने दिया हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के नगरपरिषद के बाहर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए बुधवार को काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया और भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

loksabha election banner

डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारी, मजदूर व किसान समेत सभी वर्ग परेशान हैं। भाजपा ने अपने जुमलेबाजियों के चलते लोगों को गुमराह करके वोट हासिल किए। तंवर ने भाजपा के मनोनीत पार्षद के खिलाफ एसीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज होने पर उनकी गिरफ्तारी की माग की और कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है। आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। राज्य में दिनोंदिन भ्रष्टाचार अपराध बढ़ रहा है। लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। तंवर ने कहा कि 9 अक्टूबर तक सरकार के खजाने में कुछ नही था। दिन-प्रतिदिन कर्ज बढ़ता ही जा रहा हैं। आज 1,61,000 करोड़ कर्जा हो चुका हैं। सरकार के विकास करवाने और रोजगार के दावे विफल हो रहे हैं। काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चौ. छोटूराम किसानों के मसीहा थे। आज सरकार ने 36 बिरादरी के किसानों पर अत्याचार किए हैं उस सरकार के मुखिया से मूर्ति का अनावरण करना केवल ड्रामा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को जिस तरह से झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का काम किया था, उसकी जनत के सामने पोल खुल चुकी है। आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा से परेशान है। ऐसे में 2019 के चुनाव में आम जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ कर बाहर फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ काग्रेसी नेता कुलताज, राजेश जून, पूर्व चेयरमैन सतीश छिकारा, अमरदीप भूरा, काग्रेस नेत्री शीतल मान, निशात राठी, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.