Move to Jagran APP

सुबह-शाम छाए रहे बादल, दोपहर में छंटने से 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान

मानसून के आगमन का संदेश लेकर बादल तो आ गए हैं मगर अभी बरस नहीं रहे हैं। शनिवार को भी मौसम में उठापटक रही। सुबह बादल छाए मगर दोपहर होते-होते छंट गए। उसके बाद फिर से घिर आए। अब हर किसी को मानसून की बारिश का इंतजार है। तापमान भी पिछले 24 घंटों के मुकाबले चार डिग्री बढ़ गया। उमस भरी गर्मी हर किसी को परेशान कर रही है। वैसे तो इस बार सरकार और कृषि विभाग द्वारा धान की बजाय दूसरी फसलें उगाने पर जोर दि

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 07:00 AM (IST)
सुबह-शाम छाए रहे बादल, दोपहर में छंटने से 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान
सुबह-शाम छाए रहे बादल, दोपहर में छंटने से 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

मानसून के आगमन का संदेश लेकर बादल तो आ गए हैं, मगर अभी बरस नहीं रहे हैं। शनिवार को भी मौसम में उठापटक रही। सुबह बादल छाए, मगर दोपहर होते-होते छंट गए। उसके बाद फिर से घिर आए। अब हर किसी को मानसून की बारिश का इंतजार है। तापमान भी पिछले 24 घंटों के मुकाबले चार डिग्री बढ़ गया। उमस भरी गर्मी हर किसी को परेशान कर रही है।

वैसे तो इस बार सरकार और कृषि विभाग द्वारा धान की बजाय दूसरी फसलें उगाने पर जोर दिया जा रहा है, मगर जिस रकबे में धान की रोपाई होनी ही है, या फिर हो चुकी है, वहां पर किसान भी मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से मानसून के सक्रिय होने और अच्छी बारिश की संभावना जताई गई थी, मगर यह पूर्वानुमान स्टीक साबित नहीं हुआ। अब 29 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस बीच में किसानों को धान की रोपाई की सलाह दी गई है। अधिकतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम में गिरावट नहीं :

खास बात यह है कि फिलहाल अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि शनिवार को यह 40 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के स्तर पर बरकरार है। फिलहाल उमस बढ़ गई है। शनिवार को मौसम में आ‌र्द्रता 41 फीसद दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.